Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

भाजपा सरकार के वादे झूठे, 5 महीने से विधवा विकलांग एवं वृद्धावस्था पेंशन के अभाव में गरीब जनता दर-दर को भटक रही है

By Mohan Sharma
July 14, 2026 2 Min Read
0

।। रिपोर्टर नवीन रायली विधवा , वृद्धा और दिव्यांग हितग्राही; परेशान शासन से तत्काल राशि जारी करने की मांग*खरगोन जिले के नगर परिषद कसरावद क्षेत्र में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े हितग्राही पिछले चार महीनों से पेंशन नहीं मिलने के कारण गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। पेंशन की आस में बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग और अन्य पात्र हितग्राही लगातार नगर परिषद कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई राहत नहीं मिल सकी है। इससे उनके सामने दवा, राशन और रोजमर्रा के खर्च पूरे करना भी मुश्किल हो गया है।नगर परिषद कार्यालय में उपलब्ध अप्रैल 2026 की पेंशन सूची के अनुसार नगर परिषद क्षेत्र में कुल 2,084 हितग्राही विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लेने के पात्र हैं। इन सभी को प्रतिमाह 600 रुपये की दर से करीब 12 लाख 50 हजार 400 रुपये की राशि वितरित की जानी है।हितग्राहियों का कहना है कि मार्च 2026 से अब तक पेंशन की राशि उनके खातों में नहीं आई है। कई बुजुर्गों ने बताया कि वे हर महीने नगर परिषद पहुंचकर जानकारी लेते हैं, लेकिन उन्हें केवल यही जवाब मिलता है कि शासन से राशि प्राप्त नहीं हुई है। लगातार चक्कर लगाने के बावजूद समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।वृद्धजनों का कहना है कि उनकी आजीविका का प्रमुख सहारा यही पेंशन है। पेंशन नहीं मिलने से दवाइयों का खर्च, राशन की व्यवस्था और अन्य आवश्यक जरूरतें पूरी करना कठिन हो गया है। विधवा और दिव्यांग हितग्राहियों ने भी शासन से जल्द से जल्द लंबित पेंशन जारी करने की मांग की है।नगर परिषद से जुड़े सूत्रों के अनुसार शासन स्तर से राशि जारी नहीं होने के कारण भुगतान लंबित है। जैसे ही राशि प्राप्त होगी, सभी पात्र हितग्राहियों के खातों में पेंशन जमा करा दी जाएगी।पेंशनधारियों ने प्रदेश सरकार और संबंधित विभाग से मांग की है कि चार माह से लंबित पेंशन राशि तत्काल जारी कर नियमित भुगतान सुनिश्चित किया जाए, ताकि हजारों जरूरतमंद हितग्राहियों को आर्थिक राहत मिल सके ।।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

कसरावद के इकबाल हुसैन हेला मुस्लिम समाज के संभाग अध्यक्ष नियुक्त, लोगों ने बधाई दी

Next

अपराध नियंत्रण व कानून-व्यवस्था को लेकर एसपी प्रदीप शर्मा की सख्त समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER