कसरावद के इकबाल हुसैन हेला मुस्लिम समाज के संभाग अध्यक्ष नियुक्त, लोगों ने बधाई दी

।। रिपोर्टर नवीन रायली कसरावद,हैला मुस्लिम समाज के 8 जिलों के सभी सदर, जिम्मेदार, जवाबदारो एवं वरिष्ठ समाजजनो के द्वारा रविवार 12/7 को, सर्व सहमति से हैला मुस्लिम जमात के संभागीय सदर (अध्यक्ष ) के लिए इक़बाल हुसैन साहब कसरावद को नियुक्त किया एवं नायब सदर के लिए जनाब मुस्तकीम खान (पटेल )अंजड़ व जाकिर खान (धामनोद ) को बनाया गाया है, साथ ही प्रत्येक जिले एवं तहसीलों से जिम्मेदारों को कार्यकारणी मे नियुक्त किया गया!

उक्त संभाग स्तरीय कमेटी के गठन से पूरे समाज में हर्ष का माहौल है एवं कमेटी समाज मे शिक्षा पर जोर, स्वास्थ्य एवं फिजुल खर्ची, समाज में व्याप्त बुराइयो, कुरीतियों, मनमुटाव पर रोक के साथ, आपसी भाई चारे, सभी मिलकर समाज के विकास,पर काम करेगी! इकबाल हुसैन को संभाग अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह यादव, उपाध्यक्ष पप्पू सोनी शीरीश जायसवाल, परमानंद खेड़े इम्तियाज पटेल रईस कुरैशी शाहिद हैडली निजाम बाबा फिरोज नेता, पत्रकार नवीन रायली, जाबिर पटेल ईतरत खान आरिफ खान वाजिद खान पत्रकार अबरार खान मजहर खान नागर जी अल्ताफ खानजनपद पंचायत पत्रकार देवदत्त एक्कल राजेश सुल्ताने आदि ने बधाई दी
