नपा गुना में वेतन संकट, 500 कर्मचारियों पर संकट तो शहर की सफ़ाई व्यवस्था हो सकती है ठप
!!अध्यक्ष सविता गुप्ता को कर्मचारियों ने सौंपा ज्ञापन सीएमओ न होने से अटका भुगतान नगर पालिका परिषद गुना में मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) का पद रिक्त होने के कारण कर्मचारियों के वेतन सहित अन्य आवश्यक सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। सोमवार दोपहर नगर पालिका कर्मचारी नेता देव कुमार सहित अन्य सफाई मेंटों ने नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा और जल्द से जल्द वेतन भुगतान करने का अनुरोध किया। कर्मचारी नेता देव कुमार ने बताया कि जून का महीना शुरू होते ही बच्चों के स्कूल खुल रहे हैं, जिससे उनके सामने स्कूल की फीस, किताबें, यूनिफॉर्म और बस्ते खरीदने का आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
