Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों का भारत बनायेंगे -प्रधानमंत्री

By Mohan Sharma
June 9, 2026 2 Min Read
0

रामकांत मोरे बुरहानपुर

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति बुरहानपुर द्वारा जून माह का कार्यक्रम भारत माता के चित्र तथा सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा के समक्ष किया गया।**कार्यक्रम में संबोधन करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील गोपालदास गुजराती द्वारा बताया गया कि माह जून का कार्यक्रम मध्य प्रदेश के अतिरिक्त पंजाब,हरियाणा,नईदिल्ली,आसाम,मिजोरम,उत्तरप्रदेश ,झारखंड,बिहार,उड़ीसा,गोवा,महाराष्ट्र,राजस्थान, कर्नाटक,तेलंगना,उत्तराखंड,तमिलनाडु सहित विभिन्न राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों में सफलता पूर्वक -संपन्न हुआ।* **सुनील गोपालदास गुजराती राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति ने बुरहानपुर मध्य प्रदेश में आयोजित कार्यक्रम में बताया गया कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा स्वतंत्रता दिवस तथा आजादी का अमृत महोत्सव के अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सपनों का भारत बनायेंगे के तहत विधार्थियों, शिक्षकों और पालको को आजादी कैसे प्राप्त हुई की जानकारी दी गई।स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग के कारण भारत राष्ट्र का निर्माण हुआ है। प्रत्येक माह का 10 मिनट स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम कार्यक्रम ने देश में राष्ट्रीय चेतना की भावना जागृत की है । यह संपूर्ण राष्ट्र का 37 वां तथा बुरहानपुर शहर का 47 वां कार्यक्रम है।*‌। *कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता के चित्र एवं सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगीत वंदे मातरम् ,राष्ट्रगान जन -गण-मन सामूहिक रूप से गाया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदानों की भी जानकारी दी गई। भारत माता की जय, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर रहे के गगन भेदी नारे लगाए गए । कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार से उत्तराधिकारी दिनेश शत्रुघ्न चौहान,अंश दलाल,गणेश चौहान, तेजस अंकित चौहान सहित जगदीश सिंह हजारी,सतीश पाटील, नरेन्द्र बनोरिया, सतीश इंगले,गौरव खुराना, खेमचंद यादव,नीरज,मोहम्मद बसीर, हरीश महाजन,विद्यानंद देशमुख,अंशुली दीपक कपूर, विद्या सतीश पाटिल,सूचीका दानेवाला, अर्कजा सौरभ सुगंधी,नूपुर विवाह शाह,रुचिका प्रदीप शिंदे,कनक मनीष शाह,दक्ष गजेन्द्र अग्रवाल शिवम यादव सहित विद्यार्थी गण शामिल रहे।अंत में दिवंगत स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

गर्मी को देखते हुए ” ख़ुशी के पल ” सस्था ने प्रतापुरा मंदिर में श्रदालुओं के लिए दिया कूलर….

Next

नपा गुना में वेतन संकट, 500 कर्मचारियों पर संकट तो शहर की सफ़ाई व्यवस्था हो सकती है ठप

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER