‘सिंधिया बीजेपी में गए, अब किस बात का डर’ : राज्यसभा चुनाव के बीच दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने कांग्रेस को घेरा

राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व पर सीधा हमला बोला है। गुना के एक निजी होटल में मीडिया से बात करते हुए पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह ने दिल्ली आलाकमान को कमजोर बताते हुए उसे तुरंत बदलने की मांग की। उन्होंने कहा, “जब ज्योतिरादित्य सिंधिया के जाने के बाद भी पार्टी बची हुई है, तो अब नेतृत्व को किस बात का डर सता रहा है?”
मुख्य बातें:-
बगावती तेवर:-लक्ष्मण सिंह ने राज्यसभा चुनाव के बीच पार्टी में मची खलबली और ‘रिसॉर्ट पॉलिटिक्स’ के खौफ पर कांग्रेस को आईना दिखाया।-
नेतृत्व पर सवाल: – उन्होंने दिल्ली आलाकमान को कमजोर करार दिया और कहा कि पार्टी को अपने फैसलों पर भरोसा होना चाहिए।-
सिंधिया का जिक्र: –लक्ष्मण सिंह ने कहा कि सिंधिया के बीजेपी में जाने के बाद भी कांग्रेस चल रही है, फिर मौजूदा हालात में डरने की जरूरत नहीं।लक्ष्मण सिंह के इस बयान से मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के ठीक पहले कांग्रेस की अंदरूनी कलह फिर सतह पर आ गई है।