घाघरला की मातृशक्ति ने जंगल बचाने का इतिहास रचा, उनके प्रयास पूरे समाज के लिए प्रेरणा— सांसद ज्ञानेश्वर पाटील

* – घाघरला का सामूहिक पौधरोपण पूरे प्रदेश के लिए मिसाल, कोरकू भाषा में किया पर्यावरण संरक्षण का आह्वान — विधायक मंजू दादू- माँ के नाम रोपे पौधे, आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली की विरासत छोड़ने का लिया संकल्पबुरहानपुर। नेपानगर विधानसभा के ग्राम घाघरला में सोमवार को एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के सम्मान का प्रेरणादायी उत्सव बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दोहराया। *पर्यावरण संरक्षण की सबसे बड़ी ताकत* सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि घाघरला और आसपास के क्षेत्र के ग्रामवासी वर्षों से पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित हैं। विशेष रूप से यहाँ की मातृशक्ति ने जंगलों की कटाई रोकने और हरियाली बचाने में जो भूमिका निभाई है, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर शुरू हुआ एक पेड़ माँ के नाम अभियान आज जन-जन का अभियान बन चुका है। *दो वर्ष पहले लगाए पौधे आज बने वृक्ष, देखकर जताई खुशी* सांसद ने कहा कि दो वर्ष पूर्व इसी क्षेत्र में लगाए गए पौधे आज लहलहाते वृक्ष बन चुके हैं। यह देखकर अत्यंत संतोष होता है कि समाज यदि पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल का संकल्प भी ले, तो हरियाली की नई मिसाल कायम की जा सकती है। *स्व. कडू पाटील (काकाजी) के योगदान को किया नमन* सांसद ने क्षेत्र के पर्यावरण प्रेमी स्व. कडू पाटील (काकाजी) को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए जंगल बचाने के लिए उनके संघर्ष और समर्पण को नमन किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति के प्रति उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।

*घाघरला ने सामूहिक पौधरोपण से पूरे प्रदेश को दिया संदेश – विधायक मंजू दादू* विधायक मंजू राजेंद्र दादू ने कहा कि एक पेड़ माँ के नाम अभियान पूरे देश में चल रहा है, लेकिन घाघरला की विशेषता यह है कि यहाँ के लोगों ने स्वयं आगे आकर बड़े स्तर पर सामूहिक पौधरोपण का संकल्प लिया है। यह पर्यावरण के प्रति समाज की जागरूकता और समर्पण का सशक्त उदाहरण है। *कोरकू भाषा में किया संवाद, पौधों के संरक्षण का दिलाया संकल्प* विधायक मंजू दादू ने उपस्थित आदिवासी समाज से कोरकू भाषा में संवाद करते हुए प्रत्येक परिवार से पौधे लगाने, उनकी नियमित देखभाल करने तथा उन्हें वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने का आह्वान किया। उनके आत्मीय संवाद का ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। *पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने का दिया संदेश* जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटील तथा वनमंडलाधिकारी विद्याभूषण सिंह ने भी पर्यावरण संरक्षण और पौधों के संरक्षण पर अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने पौधरोपण के साथ-साथ पौधों की सुरक्षा को भी समान रूप से आवश्यक बताया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रामकली धांडे, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदीप जाधव,श्रीमति शारदा रायसिंग जनपद सदस्य,महामंत्री संजय जाधव, किशन धांडे, रमेश महाजन, दौलत कोल्हे, मंडल अध्यक्ष क्षितिज महाजन, निलेश महाजन, कमलेश कीर, मनोज माहेश्वरी, राजेश चौहान, निलेश चौकसे, मनोज टंडन, संजय पठारे, पांडुरंग महाजन, संजय विजयवर्गीय, सुनील यादव, अरविंद पालवी, जनपद सीईओ, एसडीएम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। अभियान में माँ पोहरा देवी वूमेन एंड चिल्ड्रन वेल्फेयर सोसायटी के राजू सिंह राठौड़ एवं उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा।