वरिष्ठ जन (Holistic well Being) स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

वरिष्ठ जन (Holistic well Being) स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन राष्ट्रीय आयुष मिशन योजनांतर्गत जिला आयुष अधिकारी डॉ कविता गढ़वाल के निर्देशन में आयुष्मान आरोग्य मंदिर इच्छापुर द्वारा ग्राम इच्छापुर में “Holistic Well-Being Camp का आयोजन किया गया।शिविर में डॉक्टर विजय कुमार यावतकर द्वारा वरिष्ठ जनों को समग्र स्वास्थ्य व कल्याण,शारीरिक स्वास्थ्य,मानसिक स्वास्थ्य, तनाव कम,भावनात्मक संतुलन,सामाजिक कल्याण,आध्यात्मिक विकास-आत्म-जागरूकता और आंतरिक शांति बढ़ाना आदि विषयों पर जानकारी दी गई।

योग प्रशिक्षक मोहन पवार द्वारा सभी को योग कराकर उससे होने वाले स्वास्थ्य लाभ के बारे जानकारी प्रदान की डाक्टर प्रनिता नामदेव द्वारा शिविर में वरिष्ठ ग्रामीणों का बी पी,शुगर, हीमोग्लोबिन की जाँच की । शिविर में लगभग 65 ग्रामीणों की जांच कर उनको निशुल्क दवाई वितरीत की गई। शिविर में योग सहायक दीपक उदलकर,रूपाली तायडे दीदी रविंद्र मेंढे, छात्र-छात्राऐ व वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।