बुरहानपुर लोजपा ( रा , ) के पदाधिकारी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान से मुलाकात करेंगे

। रमाकांत मोरे इसकी जानकारी पार्टी के प्रदेश सचिव शकील खान ने मीडिया को दी। शकील खान के अनुसार, यह प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय सचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी शकील तिजोरीवाला और प्रदेश अध्यक्ष हाजी नूर उल्लाह के नेतृत्व में नई दिल्ली पहुंचेगा। मुलाकात के दौरान बुरहानपुर जिले से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण समस्याओं को केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के समक्ष रखा जाएगा और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया जाएगा।इसके साथ ही मध्यप्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भी संगठनात्मक रणनीति और पार्टी की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि इस मुलाकात का उद्देश्य जिले के विकास से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना और संगठन को और अधिक मजबुत करना है। इस प्रतिनिधिमंडल में बुरहानपुर से प्रदेश उपाध्यक्ष सौकत अली, जितेंद्र रावतोले, शकर पासी और मांगीलाल पटेल भी शामिल रहेंगे। सभी पदाधिकारी 14 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात कर जिले के जनहित से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे।