Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

समाजसेवियों के जन्मदिवस पर ताप्ती सेवा समिति ने किया बीजारोपण, एवं विकास कार्यों का अवलोकन

By Mohan Sharma
July 13, 2026 2 Min Read
0

रमाकांत मोरे बुरहानपुर। ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा संस्था के साथी समाजसेवी विवेक हाकिम एवं प्रहलाद चौधरी का जन्मदिवस पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रेहटा स्थित बन राविन उद्योग नगर में बीज वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में यह संदेश देना था कि प्रत्येक शुभ अवसर को प्रकृति के नाम समर्पित किया जाए।कार्यक्रम के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार द्वारा संस्था को विभिन्न प्रजातियों के पौधों के बीज उपलब्ध कराए गए। उन्होंने बताया कि इन बीजों की विशेषता यह है कि ये विपरीत प्राकृतिक परिस्थितियों में भी अंकुरित होने की क्षमता रखते हैं। यदि इन्हें उचित स्थानों पर बोया जाए तो आने वाले वर्षों में ये क्षेत्र को हराभरा बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।ताप्ती सेवा समिति के सदस्यों ने जन्मदिवस को केवल उत्सव तक सीमित न रखते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। सभी ने संकल्प लिया कि प्रत्येक सदस्य वर्षभर अधिक से अधिक बीज बोने और पौधे लगाने का कार्य करेगा तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेगा। समिति ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने जन्मदिवस, विवाह वर्षगांठ अथवा अन्य विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएँ या बीज बोएँ। छोटे-छोटे प्रयास ही भविष्य में एक बड़े जनआंदोलन का रूप लेते हैं और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं हराभरा वातावरण प्रदान करते हैं।कार्यक्रम के दौरान समिति के सदस्यों ने रेहटा में उद्योग नगर का भ्रमण कर वहां हो रहे औद्योगिक विकास कार्यों का अवलोकन किया तथा क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों से संवाद कर विकास की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। सदस्यों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और औद्योगिक विकास एक-दूसरे के पूरक हैं। यदि उद्योगों के साथ हरित वातावरण का संतुलन बनाए रखा जाए तो सतत विकास का लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है।समिति ने डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार का पर्यावरण संरक्षण के इस अभियान में सहयोग एवं प्रेरणा के लिए आभार व्यक्त किया तथा विश्वास जताया कि जनसहभागिता से बुरहानपुर जिले को अधिक हराभरा, स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सकेगा।इस अवसर पर समिति की अध्यक्ष श्रीमती सरिता भगत, संरक्षक राजीव खेड़कर, कविता चौहान, सचिव धर्मेंद्र सोनी, उपाध्यक्ष अत्ताउल्लाह खान, रियाज उल्ल हक अंसारी, विनय पुनिवाला, कृष्णदास गांधी, विजय राठौड़, सुनील चौधरी, प्रहलाद चौधरी, नंदकिशोर वाणे, संजय चौधरी, जैकी चड्ढा, राजेश भगत सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। यह जानकारी मीडिया को उपाध्यक्ष अत्ताउल्लाह खान ने दी ।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

घाघरला की मातृशक्ति ने जंगल बचाने का इतिहास रचा, उनके प्रयास पूरे समाज के लिए प्रेरणा— सांसद ज्ञानेश्वर पाटील

Next

भाजपा युवा नेता दुर्गेश शर्मा ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जिला प्रभारी नियुक्त

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER