Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Ujjain

उज्जैनथाना झारडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौवंश तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार07 गौवंश सुरक्षित मुक्त कराए गएघटना में प्रयुक्त 02 पिकअप वाहन, कुल कीमत लगभग ₹11 लाख, जप्त

By Mohan Sharma
July 13, 2026 2 Min Read
0

इरफान अंसारी उज्जैन/उज्जैन थाना झारडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौवंश तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार07 गौवंश सुरक्षित मुक्त कराए गएघटना में प्रयुक्त 02 पिकअप वाहन, कुल कीमत लगभग ₹11 लाख, जप्त मुख्य आरोपी के विरुद्ध उज्जैन सहित अन्य जिलों में गौवंश तस्करी के 05 से अधिक प्रकरण दर्ज पाए गएउज्जैन जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से विशेष वाहन चेकिंग एवं अपराधियों की धरपकड़ अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) करण दीप सिंह (भा.पु.से.) एवं एसडीओपी महिदपुर श्री ज़ेडेन लिंगज़ेरपा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी झारडा उनि सुरेन्द्र सिंह गरवाल के नेतृत्व में थाना झारडा पुलिस ने गौवंश तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर 07 गौवंश सुरक्षित मुक्त कराए तथा घटना में प्रयुक्त दो पिकअप वाहन जब्त किए।दिनांक 12.07.2026 को थाना झारडा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रणायरापीर की ओर से झारडा की तरफ पिकअप वाहनों में गौवंश भरकर अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल काचरिया फंटा, झारडा पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन चेकिंग प्रारंभ की गई।नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन पायलटिंग करते हुए आया, जिसे पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास किया गया। चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। कुछ ही देर बाद एक अन्य पिकअप वाहन आने पर पुलिस ने उसे घेराबंदी कर रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 07 गौवंश को परिवहन करते पाया गया।पुलिस ने मौके से संजय उर्फ संजू पिता चन्दर, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम नवादा, थाना उन्हेल, जिला उज्जैन एवं एक विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लियाआरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(घ) तथा मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6 एवं 9 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी संजय को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।आपराधिक रिकॉर्डप्रारंभिक जांच में आरोपी संजय के विरुद्ध उज्जैन एवं अन्य जिलों में गौवंश तस्करी से संबंधित 05 से अधिक अपराध दर्ज होना पाया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना झारडा, महिदपुर, इंगोरिया, जावरा, ताल एवं उन्हेल में गौवंश तस्करी एवं पशु क्रूरता संबंधी प्रकरण पंजीबद्ध हैं।सराहनीय भूमिकाइस कार्रवाई में थाना प्रभारी उनि सुरेन्द्र सिंह गरवाल, सउनि व्ही.पी. सिंह परिहार, आरक्षक नारायण सिंह कुशवाह, शुभकरण सिंह भदौरिया, मोहर सिंह, अनार सिंह, कन्हैया अहिरवार, जितेन्द्र यादव, जयपाल विश्वकर्मा एवं सैनिक महेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

15 जुलाई को मध्य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे जी बुरहानपुर प्रवास पर कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने भाजपा कार्यालय पर बैठक आयोजित

Next

जय ओंकार भिलाला समाज के समारोह में विधायक सेना महेश पटेल ने दिया सामाजिक एकता और शिक्षा का संदेश

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER