जय ओंकार भिलाला समाज के समारोह में विधायक सेना महेश पटेल ने दिया सामाजिक एकता और शिक्षा का संदेश

*जिला ब्यूरो अलीराजपुर से महेश गणावा की खबर* जय ओंकार भिलाला समाज के समारोह में विधायक सेना महेश पटेल ने दिया सामाजिक एकता और शिक्षा का संदेश बोरी घटना का जिक्र कर बोले- समाज की बेटियों की सुरक्षा और सम्मान के लिए सभी को मिलकर खड़ा होना होगाअलीराजपुर। जय ओंकार भिलाला समाज के भव्य समारोह में विधायक सेना महेश पटेल ने समाजबंधुओं को संबोधित करते हुए शिक्षा, संगठन और सामाजिक एकता को समाज की प्रगति का आधार बताया।विधायक पटेल ने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। हमारे समाज के बेटे-बेटियां प्रतिभाशाली हैं और विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़कर समाज का नाम रोशन कर रहे हैं। नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा, संस्कार और प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देना हम सभी की जिम्मेदारी है।अपने उद्बोधन में विधायक सेना महेश पटेल ने बोरी थाना क्षेत्र में आदिवासी महिला के साथ हुई घटना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं पूरे समाज को प्रभावित करती हैं। समाज की बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के लिए सभी को एकजुट होकर आवाज उठानी होगी।इस अवसर पर विधायक सेना महेश पटेल की पुत्री वेदिका महेश पटेल की राइफल शूटिंग के क्षेत्र में हासिल उपलब्धियों की समाजजनों द्वारा सराहना की गई। वेदिका पटेल की उपलब्धियों को समाज के लिए गौरव बताते हुए उपस्थित समाजबंधुओं ने उनका सम्मान एवं प्रशंसा करते हुए विधायक सेना महेश पटेल को भी बधाई दी।समाजजनों ने कहा कि बेटियों की ऐसी उपलब्धियां समाज की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए नई ऊर्जा प्रदान करती हैं।विधायक पटेल ने युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं के भविष्य और रोजगार के अवसरों के लिए भी समाज को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभावान बच्चों की शिक्षा में सहयोग के लिए गांव स्तर पर समितियां बनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे। सभी ने समाज की एकता, शिक्षा और विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
