Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

15 जुलाई को मध्य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे जी बुरहानपुर प्रवास पर कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने भाजपा कार्यालय पर बैठक आयोजित

By Mohan Sharma
July 13, 2026 2 Min Read
0

बुरहानपुर । संगठन की सफलता, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और मातृशक्ति की सहभागिता ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है। यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.श्री मनोज जी माने ने महिला मोर्चा की बैठक में कही। इसी उद्देश्य के साथ आज भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, बुरहानपुर में आगामी 15 जुलाई को मध्य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी परांजपे जी के प्रस्तावित बुरहानपुर प्रवास एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक ली। यह कार्यक्रम 15 जुलाई 2026 को राजस्थानी भवन बुरहानपुर में दोपहर 3 बजे आयोजित किया गया हे । इस दौरान आप जनपद पंचायत कार्यालय परिसर बहादरपुर रोड में वृक्षारोपण एवं लालबाग रोड स्थित डॉ श्यामप्रसाद मुखर्जी नेत्र चिकित्सालय परिसर में श्यामप्रसाद मुखर्जी जी की प्रतिमा स्थल पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगी। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी संगठनात्मक दायित्वों का निर्धारण किया तथा कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित एवं ऐतिहासिक बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पूर्ण विश्वास है कि सभी कार्यकर्ताओं के समर्पण एवं सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन संगठन की गरिमा के अनुरूप ऐतिहासिक एवं सफल होगा।इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री चिंतामन महाजन, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सावित्री बत्रा, श्रीमती करुणा भट्ट , श्रीमती संध्या कटवाने ,श्रीमती अंजलि गड़े, श्रीमती साधना पवार,श्रीमती सुवर्णा पाटिल , श्रीमती मंजुला महाजन , श्रीमती प्रियंका सातारकर , श्रीमती अर्चना पाटिल, श्रीमती कल्पना दलाल , श्रीमती रतन बारी , श्रीमती आशा ऊपरिया, श्रीमती लता बारी , सुश्री सुनीता बाजपेई , श्रीमती नीमा पीलिया , श्रीमती रीना महाजन आदि उपस्थित थे ।फोटों _————————————-

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

कसरावद के जय स्तंभ चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी परांजपे का भव्य स्वागत किया

Next

उज्जैनथाना झारडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौवंश तस्करी करने वाला आरोपी गिरफ्तार07 गौवंश सुरक्षित मुक्त कराए गएघटना में प्रयुक्त 02 पिकअप वाहन, कुल कीमत लगभग ₹11 लाख, जप्त

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER