कसरावद जैन समाज के महावीर भवन के नवीनीकरण के उपलक्ष में महामंत्र जाप की आयोजन

कसरावद जैन समाज के महावीर भवन के नवीनीकरण के उपलक्ष में महामंत्र जाप की आयोजन में बड़ी संख्या में श्रावक एवं श्राविकाओं ने धर्म लाभ लिया। रिपोर्टर नवीन रायली आज जैन श्वेतांबर श्रीसंघ, कसरावद द्वारा महावीर भवन के रंग-रोगन एवं नवीनीकरण-सज्जा के उपलक्ष्य में श्री नवकार महामंत्र जाप का आयोजन किया गया।इस पावन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ नवकार महामंत्र का जाप कर धर्मलाभ प्राप्त किया।समस्त कार्यक्रम अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।कार्यक्रम मे संघ तिलोकचंद कवाड़ उपाध्यक्ष अमर लूणीया प्रवक्ता नीतीश लूणीया, सचिव धर्मेंद्र दोषी, प्रकाश रायली,प्रेम कवाड़, संजय रायली, दिलीप लूणीया, नगिन लूणीया, नवीन लूणीया, निखिलेश मेहता, विकास पचोरी, अंजय रायली, महिला मंडल अध्यक्ष हेमलता रायली एवं श्रविकाए उपस्थित रही जाप की प्रभावना श्री संघ द्वारा वितरित की गयी