पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल, छकतला में नवीन बाल कैबिनेट का हुआ गठन।

।*आलीराजपुर – (छकतला) पीएम श्री कन्या हाई स्कूल, छकतला में शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु नवीन बाल कैबिनेट का गठन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य श्री छीतू सिंह बामनिया के मार्गदर्शन में किया गया।कार्यक्रम में नव-निर्वाचित बाल कैबिनेट के सदस्यों को विद्यालय के अनुशासन, स्वच्छता, शिक्षा, खेल, पुस्तकालय, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। प्राचार्य श्री छीतू सिंह बामनिया ने विद्यार्थियों को नेतृत्व क्षमता,

जिम्मेदारी, अनुशासन एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर श्री विक्रम सिंह डावर, श्री जबर सिंह बारिया, श्री देवेंद्र डावर, श्री जगदीश ठाकराव, श्री इतेश भयड़िया सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने नवगठित बाल कैबिनेट के सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।कार्यक्रम का समापन सभी के उज्ज्वल भविष्य एवं विद्यालय के सर्वांगीण विकास की मंगलकामनाओं के साथ हुआ।