Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Ujjain

MBBS की सीट दिलाने के नाम पर ₹4,25,000 की साइबर धोखाधड़ी करने वाले मास्टरमाइंड आरोपी को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से गिरफ्तार करने में थाना नीलगंगा पुलिस को मिली सफलता

By Mohan Sharma
July 11, 2026 2 Min Read
0

MBBS की सीट दिलाने के नाम पर ₹4,25,000 की साइबर धोखाधड़ी करने वाले मास्टरमाइंड आरोपी को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से गिरफ्तार करने में थाना नीलगंगा पुलिस को मिली सफलता फरियादी सतीश चंद्र पटेल निवासी मंच्छामन चौराहा, उज्जैन ने थाना नीलगंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पुत्र के एमबीबीएस प्रवेश के संबंध में एक व्यक्ति ने स्वयं को कटिहार मेडिकल कॉलेज, बिहार का प्राचार्य बताकर संपर्क किया। आरोपी ने कॉलेज में सीट रिक्त होने का झांसा देकर फरियादी से विभिन्न शैक्षणिक एवं पहचान संबंधी दस्तावेज प्राप्त किए तथा सीट बुकिंग के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में दिनांक 15.02.2026 से 17.02.2026 के मध्य कुल ₹4,25,000/- ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए।राशि प्राप्त करने के बाद आरोपी ने व्हाट्सएप पर एनएमसी पत्र, आवंटन पत्र एवं अन्य कूटरचित दस्तावेज भेजे। बाद में फरियादी जब कटिहार मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो वास्तविक प्राचार्य से जानकारी मिली कि उक्त मोबाइल नंबर उनका नहीं है, कॉलेज में कोई सीट रिक्त नहीं थी तथा उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। इस पर थाना नीलगंगा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।प्रकरण की विवेचना के दौरान तकनीकी साक्ष्यों, बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, ई-मेल एवं डिजिटल ट्रांजेक्शनों का गहन विश्लेषण किया गया। साइबर सेल की तकनीकी सहायता से आरोपी की पहचान सुमन्त्र गुप्ता पिता सैबल गुप्ता, उम्र 45 वर्ष, निवासी सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) में दबिश देकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त कर उज्जैन लाया गया है। वर्तमान में आरोपी से प्रकरण के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर अन्य आरोपियों की संलिप्तता, धोखाधड़ी से प्राप्त राशि, बैंक खातों एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है।आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड प्राप्त की जाएगी, जिसके उपरांत प्रकरण में धोखाधड़ी से अर्जित संपत्ति एवं अन्य साक्ष्यों की जब्ती की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी। प्रकरण की विवेचना जारी है तथा पूछताछ के आधार पर अन्य महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की संभावना है।*🔹जनसामान्य से अपील*-पुलिस आमजन से अपील करती है कि मेडिकल, इंजीनियरिंग अथवा अन्य शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश दिलाने के नाम पर किसी भी व्यक्ति द्वारा फोन, सोशल मीडिया, व्हाट्सएप या ई-मेल के माध्यम से की जाने वाली मांगों पर बिना सत्यापन विश्वास न करें। किसी भी प्रकार की धनराशि जमा करने से पूर्व संबंधित संस्था से आधिकारिक माध्यम से पुष्टि अवश्य करें। किसी भी साइबर धोखाधड़ी की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा निकटतम पुलिस थाना/साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराएं।प्रकरण के सफल निराकरण एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी नीलगंगा टीआइ तरुण कुरील, एसआई यादवेंद्र सिंह, आरक्षक पुष्पराज, आरक्षक अंकित चौहानएवं साइबर सेल उज्जैन की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने शाहपुर में वरिष्ठजनों, समाज प्रमुखों एवं कार्यकर्ताओं से की आत्मीय भेंट

Next

लूट के खुलासे पर पुलिस का अभिनंदन किया गुना

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER