Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने शाहपुर में वरिष्ठजनों, समाज प्रमुखों एवं कार्यकर्ताओं से की आत्मीय भेंट

By Mohan Sharma
July 11, 2026 2 Min Read
0

– जनसंपर्क अभियान के तहत घर-घर पहुंचकर जाना कुशलक्षेम, लिया आशीर्वादबुरहानपुर। खंडवा लोकसभा क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने शनिवार को शाहपुर नगर में वरिष्ठजनों, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के निवास पर पहुंचकर आत्मीय भेंट की। इस दौरान उन्होंने सभी का कुशलक्षेम जाना, पारिवारिक सदस्यों से आत्मीय संवाद किया तथा क्षेत्र के विकास, सामाजिक समरसता और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।सांसद श्री पाटील ने कहा कि वरिष्ठजनों का आशीर्वाद, समाज के प्रबुद्धजनों का मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं का समर्पण ही जनसेवा की सबसे बड़ी शक्ति है। जनता के बीच निरंतर पहुंचकर उनकी भावनाओं और अपेक्षाओं को समझना उनकी प्राथमिकता है तथा क्षेत्र के विकास के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं। *इनसे की भेंट* इस अवसर पर सांसद श्री पाटील ने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष युवराज महाजन एवं रामभाऊ सोनवणे, मराठा समाज अध्यक्ष सुभाष बुनगाल, भोंई समाज प्रमुख त्र्यम्बक भोंई, पूर्व पार्षद एवं समाज प्रमुख अर्जुन रामदास ढ़ोले, वरिष्ठ कार्यकर्ता मिठाराम येवले, भाजपा कार्यकर्ता विशाल हांडगे, पार्षद अशोक निकम, जैन समाज अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन, माली समाज अध्यक्ष गणेश दादाराव महाजन, राजपूत समाज प्रमुख अजय दरबार, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती साधना विरेंद्र तिवारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता केशव बंड, पांडुरंग आमोदे तथा वासुदेव तायडे से उनके निवास पर पहुंचकर आत्मीय मुलाकात की। *किया आत्मीय स्वागत* भेंट के दौरान सभी ने सांसद श्री पाटील का आत्मीय स्वागत किया तथा क्षेत्र के विकास एवं जनहित में किए जा रहे उनके प्रयासों की सराहना की। सांसद श्री पाटील ने सभी से प्राप्त सुझावों को गंभीरता से सुना और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहने का विश्वास दिलाया। इस दौरान पूर्व विधायक रामदास शिवहरे, पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप श्रॉफ, नाना पाटील,अशोक महाजन, लक्ष्मण महाजन, सुधीर बंड,सुनील बंड,विशाल कोचूरकर, मनोज चौधरी, चेतन महाजन, मनोज टंडन,सतीश देशमुख, भागवत शिंदे, आदित्य प्रजापति, दीपक वाभले आदि मौजूद रहे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

सरस्वती शिशु मंदिर में तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, औषधि वितरण एवं नेत्र परीक्षण शिविर का सफल समापन

Next

MBBS की सीट दिलाने के नाम पर ₹4,25,000 की साइबर धोखाधड़ी करने वाले मास्टरमाइंड आरोपी को पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी से गिरफ्तार करने में थाना नीलगंगा पुलिस को मिली सफलता

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER