Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

सरस्वती शिशु मंदिर में तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, औषधि वितरण एवं नेत्र परीक्षण शिविर का सफल समापन

By Mohan Sharma
July 11, 2026 2 Min Read
0

बुरहानपुर। सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती नगर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा बुरहानपुर एवं बोरले हॉस्पिटल, बुरहानपुर के संयुक्त तत्वावधान तथा जिला स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, औषधि वितरण एवं नेत्र परीक्षण शिविर का सफलतापूर्वक समापन हुआ।शिविर के दौरान सरस्वती शिशु मंदिर, सरस्वती नगर, तिलक भवन एवं शिकारपुरा के लगभग 1,285 छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता अनुसार निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। नेत्र परीक्षण के उपरांत जिन विद्यार्थियों को चश्मे की आवश्यकता पाई गई, उन्हें श्री कीमत राय मतवानी के सौजन्य से निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे। शिविर के तृतीय दिवस लगभग 450 विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।शिविर में डॉ. गणेश खरचे (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. अंकित बोरले (एम.डी. मेडिसिन), डॉ. श्रद्धा बोरले (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) तथा डॉ. प्रीति पाटिल (नेत्र रोग विशेषज्ञ) ने अपनी विशेष सेवाएँ प्रदान कीं।

समापन अवसर पर डॉ. सुमित बोरले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय समिति के उपाध्यक्ष श्री मुकेश शाह एवं विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि, चिकित्सकों एवं अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर डॉ. सुमित बोरले ने विद्यार्थियों के अनुशासन एवं सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समय पर रोगों की पहचान एवं उपचार में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।शिविर की सफलता में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा बुरहानपुर के श्री रवि गुप्ता,

श्री नीरज ककड़, श्री प्रभाकर चौधरी, श्री रुद्रेश्वर अंडोले, श्री दुर्गेश शर्मा, श्री आशीष शुक्ला, श्री प्रभाकर महाजन तथा श्री देवेंद्र चौरे का विशेष सहयोग रहा।इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से श्री मुकेश शाह, श्री काशीनाथ चौधरी, श्री अशोक अग्रवाल एवं प्राचार्य श्री प्रमोद कुलकर्णी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ, स्टाफ, विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने बोरले हॉस्पिटल के समस्त चिकित्सकों, भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के पदाधिकारियों एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह शिविर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के स्वास्थ्य संरक्षण तथा स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी पहल सिद्ध हुआ।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

थाना महिदपुर पुलिस ने अवैध वसूली एवं मारपीट के मामले में 04 माह से फरार बदमाश को किया गिरफ्तारआरोपी के विरुद्ध मारपीट, जानलेवा हमला, गाली-गलौज, अवैध वसूली एवं आर्म्स एक्ट सहित कुल 03 आपराधिक प्रकरण दर्ज

Next

सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने शाहपुर में वरिष्ठजनों, समाज प्रमुखों एवं कार्यकर्ताओं से की आत्मीय भेंट

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER