थाना महिदपुर पुलिस ने अवैध वसूली एवं मारपीट के मामले में 04 माह से फरार बदमाश को किया गिरफ्तारआरोपी के विरुद्ध मारपीट, जानलेवा हमला, गाली-गलौज, अवैध वसूली एवं आर्म्स एक्ट सहित कुल 03 आपराधिक प्रकरण दर्ज

उज्जैन जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में में थाना प्रभारी महिदपुर अशोक पाटीदार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने करीब 04 माह से फरार आरोपी मोईन पिता मोईउद्दीन, उम्र 24 वर्ष, निवासी फकीर मोहल्ला, महिदपुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपी मोईन शाह एवं उसके तीन अन्य साथियों ने फरियादी अब्दुल वहाब उर्फ अब्दुल्ला निवासी फकीर मोहल्ला, महिदपुर को स्वयं को “महिदपुर का किंग” बताते हुए धमकाया तथा कहा कि यदि उसे महिदपुर में रहना है तो आरोपियों के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों के मेंटेनेंस के नाम पर ₹10,000 देना होगा। विरोध करने पर आरोपियों ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों एवं लोहे के पाइप से मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। थाना महिदपुर में धारा 119(1), 333, 115(2), 296(B), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। उप जेल महिदपुर भेज दिया गया।आपराधिक रिकॉर्डगिरफ्तार आरोपी मोईन शाह के विरुद्ध वर्ष 2020 से 2026 के मध्य कुल 03 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, जानलेवा हमला, गाली-गलौज, अवैध वसूली तथा आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।सराहनीय भूमिकाउक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाटीदार, उप निरीक्षक सुखसेन अरियाम, प्रधान आरक्षक विजयसिंह, आरक्षक आदिराम, राघव, गोविन्द, मोसीम, महिला आरक्षक निकिता तिवारी एवं आरक्षक समरथ पाटीदार की सराहनीय भूमिका रही।