लूट के खुलासे पर पुलिस का अभिनंदन किया गुना

। बीते दिनों शहर में दिन दहाड़े हुई लूट के मामले का पुलिस द्वारा चंद घंटों में खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस की प्रशंसा की जा रही है। इसी क्रम में जागरूक ग्रुप ओर परवाज शोशल ग्रुप ने संयुक्त रूप से पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी श्रीमती हितिका वाशाल ओर कोतवाली थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा का फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस मौके पर मयंक शर्मा, भूपेन्द्र चौरसिया, मधु रघुवंशी, अमित तिवारी, दिनेश यादव, रामरतन कुशवाह, फिरोज खान, रामबाबू कुशवाह, वेद प्रकाश, हरीश यादव, सतेंद्र रघुवंशी, मुकेश प्रजापति, फिजा खान, आदित्य रघुवंशी आदि मौजूद रहे।