अब बिना एनपीके के मिलेगा यूरिया,पूर्व मंत्री की माँग पर सीएम ने दिए आदेश

गुना ।अब किसानों को रवी की फसल के लिए यूरिया के साथ एनपीके खाद भी खरीदने की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है ।बता दें किसानों की माँग पर पूर्व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने इस विषय पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से पत्र लिखकर मांग की थी ,जिसके फलस्वरूप अब शासन द्वारा किसानों को एनपीके भी खरीदने की बाध्यता समाप्त कर दी गई है ।मांग पूरी होने पर पूर्व मंत्री सिसोदिया ने मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा कि ““जो कहा ल,सो किया”मेरे अन्नदाता किसान भाइयों,जैसा कि मैंने वीडियो के माध्यम से आप सभी को विदित कराया था कि यूरिया के साथ एनपीके की बाध्यता को समाप्त करने की मांग को लेकर मैंने माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी से पत्र के माध्यम से अनुरोध किया था ।फलस्वरूप माननीय मुख्यमंत्री जी ने मेरे आग्रह पर हमारे अन्नदाता किसान भाइयों की यूरिया के साथ एनपीके भी लेने की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग मानते हुए आदेश जारी कर दिए हैं ।आप आप सभी नई व्यवस्था में को ई-पोर्टल के माध्यम से खाद उपलब्ध होगी वो भी बिना एनपीके की अनिवार्यता के ।इस माँग को पूरा करने के लिए समस्त अन्नदाता किसान भाइयों की ओर से माननीय मुख्यमंत्री जी एवं श्रीमंत महाराज साहब का हृदय से आभार एवं धन्यवाद