Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

लोकेशन कसरावद की रिलायंस जियोथिंग्स के सहयोग से जेआईटी बोरावां में स्थापित होगी अत्याधुनिक आईओटी इनोवेशन लैब

By Mohan Sharma
July 11, 2026 3 Min Read
0

।। रिपोर्टर नवीन रायली 14 से 16 जुलाई तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की हैंड्स-ऑन कार्यशाला, रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स के विशेषज्ञ देंगे प्रशिक्षण।प्राचार्य डॉक्टर अतुल उपाध्याय एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉक्टर संतोष पवार से हमारे संवाददाता नवीन रायली की खास बातचीत।।, तकनीकी शिक्षा को उद्योग की आवश्यकताओं से जोड़ने की दिशा में जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी (जेआईटी), बोरावां एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने जा रहा है। संस्थान के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग द्वारा रिलायंस जियोथिंग्स के सहयोग से अत्याधुनिक जियो इंटरनेट ऑफ थिंग्स (आईओटी) इनोवेशन लैब की स्थापना की जा रही है। इस अवसर पर 14 से 16 जुलाई 2026 तक उत्पाद अभिकल्पना एवं विकास हेतु इंटरनेट ऑफ थिंग्स आधारित समाधान विषय पर तीन दिवसीय व्यावहारिक (हेंडस ऑन) कार्यशाला आयोजित होगी।संस्थान प्राचार्य डॉ. अतुल उपाध्याय एवं डीन रिसर्च एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. संतोष पॅवार ने जानकारी देते हुए बताया

कि नई इनोवेशन लैब का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रखते हुए उन्हें आधुनिक उद्योगों में उपयोग होने वाली अत्याधुनिक तकनीकों का प्रत्यक्ष अनुभव उपलब्ध कराना है। इस पहल से विद्यार्थियों को अनुसंधान, नवाचार, स्टार्टअप विकास तथा उद्योगोन्मुखी कौशल विकसित करने का उत्कृष्ट अवसर मिलेगा।कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों को इंटरनेट ऑफ थिंग्स आधारित उत्पादों की संपूर्ण विकास प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें सेंसर एवं एक्चुएटर की इंटरफेसिंग, एम्बेडेड नियंत्रकों का उपयोग, आईओटी संचार प्रोटोकॉल, डिवाइस कनेक्टिविटी, क्लाउड एकीकरण, स्मार्ट मॉनिटरिंग एवं ऑटोमेशन सिस्टम का विकास, प्रोटोटाइप निर्माण, परीक्षण तथा अंतिम उत्पाद के सफल क्रियान्वयन (डिप्लॉयमेंट) तक की सम्पूर्ण प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा।प्रशिक्षण रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स एवं जियोथिंग्स के वरिष्ठ तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया जाएगा। प्रमुख विशेषज्ञों में नितिन कुमार सतनकर (सहायक उपाध्यक्ष), जनार्दन एन. एल. (एम्बेडेड सिस्टम्स फर्मवेयर लीड), मदन परमशिवन (आईओटी डिवाइस इंजीनियरिंग लीड), वेस्ली खंडावल्ली (सहायक उपाध्यक्ष एवं आर्किटेक्चर प्रमुख) तथा शुभदीप डे (लीड डेटा साइंटिस्ट एवं मशीन लर्निंग विशेषज्ञ) शामिल हैं।विशेषज्ञ विद्यार्थियों को इंटरनेट ऑफ थिंग्स, एम्बेडेड सिस्टम्स, एज कंप्यूटिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), मशीन लर्निंग, क्लाउड कंप्यूटिंग, स्मार्ट कृषि, स्मार्ट सिटी, होम ऑटोमेशन तथा इंडस्ट्री 4.0 आधारित नवीनतम तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण देंगे। साथ ही प्रतिभागियों को उद्योग जगत के विशेषज्ञों के साथ प्रत्यक्ष संवाद करने तथा वास्तविक औद्योगिक परियोजनाओं पर कार्य करने का भी अवसर प्राप्त होगा

।यह कार्यशाला इलेक्ट्रॉनिक्स एवं संचार अभियांत्रिकी विभाग स्थित नवस्थापित आईओटी इनोवेशन लैब में आयोजित की जाएगी। संस्थान का विश्वास है कि रिलायंस जियोथिंग्स के सहयोग से स्थापित यह अत्याधुनिक प्रयोगशाला विद्यार्थियों को भविष्य की उभरती तकनीकों से जोड़ते हुए उन्हें वैश्विक स्तर की तकनीकी चुनौतियों के लिए तैयार करेगी। साथ ही यह पहल विद्यार्थियों की नवाचार क्षमता, शोध अभिरुचि, रोजगार योग्यता तथा स्टार्टअप संस्कृति को भी नई गति प्रदान करेगी।जेआईटी बोरावां द्वारा उद्योग एवं शिक्षण संस्थानों के बीच मजबूत समन्वय स्थापित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को वैश्विक तकनीकी मानकों के अनुरूप सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा ।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

शराब के अड्डे पर युवक की हत्या

Next

अब बिना एनपीके के मिलेगा यूरिया,पूर्व मंत्री की माँग पर सीएम ने दिए आदेश

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER