शराब के अड्डे पर युवक की हत्या

* रमाकांत मोरेबुरहानपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोरसर के 35 वर्षीय युवक की अज्ञात व्यक्ति ने हत्या कर दी। घटना की सुचना मिलते ही शाहपुर थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा अपने साथ उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह तोमर ,सोहन सिंह चौहान , ए एस आई रोहित यादव , प्रधान आरक्षक टीकम सिंह रावत , तुकाराम सहित अन्य पुलिस साथियों के साथ घटना स्थल पर तत्काल पहुंचे । शाहपुर पुलिस ने डॉग्सकॉय की मदद लेकर आरोपी की तलाश की जा रही है। सुत्रों के अनुसार ये जो घटना हुई है यह शराबियों का शराब पीने का अड्डा है, आशंका यही है की मृतक भी यहां शराब पीने आया था, इसी दौरान विवाद के बाद अज्ञात व्यक्ति ने 35 वर्षीय नितिन कोली निवासी खापरखेड़ा को ईट और बड़े लकड़ा से सिर पर हमला कर मौत के घाट उतार दिया। शाहपुर थाना पुलिस हर पहलु पर घटना की जांच कर आरोपी की तलाश में जुटी । शाहपुर पुलिस ने शंका की तौर पर पुछताछ के लिए तीन लोगों को उठाया । उनसे पुछताछ जारी है । इस घटना से ग्राम में एवं क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
