Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

7 अगस्त को होगा जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन25 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य

By Mohan Sharma
July 7, 2026 1 Min Read
0

मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड के निर्देशानुसार जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता-2026 का आयोजन 7 अगस्त 2026 को किया जाना है जिले में यह प्रतियोगिता शासकीय सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय बुरहानपुर में आयोजित की जाएगी।प्रतियोगिता में जिले के शासकीय, अशासकीय, केंद्रीय बोर्ड, सीबीएसई, नवोदय विद्यालय सहित अन्य मान्यता प्राप्त विद्यालयों के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रत्येक विद्यालय से ऑनलाइन पंजीयन के माध्यम से तीन विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के साथ विद्यालय के प्रभारी शिक्षक उपस्थित रहेंगे।प्रतियोगिता हेतु ऑनलाइन पंजीयन www.tourism.mp.gov.in/ के माध्यम से किया जाएगा। पंजीयन की अंतिम तिथि 25 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। विद्यालयों को ऑनलाइन पंजीयन उपरांत प्रिंट प्रति पर प्राचार्य के हस्ताक्षर एवं संस्था की सील लगाकर 25 जुलाई तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा करना होगा। साथ ही प्रतियोगिता के पोस्टर प्राप्त कर विद्यालय के सूचना पटल पर प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं।कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजन तिथि 7 अगस्त को प्रातः 9 बजे से पंजीयन, प्रातः 10 से 12 बजे तक लिखित परीक्षा (प्रथम चरण), इसके पश्चात 2:30 बजे तक मूल्यांकन कार्य तथा दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक क्विज प्रतियोगिता (मल्टीमीडिया) द्वितीय चरण का आयोजन होगा। इसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा।जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित विद्यालयों के प्राचार्यों से निर्धारित समय-सीमा में पंजीयन सुनिश्चित करते हुए विद्यार्थियों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का रखे विशेष ध्यान : कलेक्टर श्री सिंह

Next

फतेहगढ़ क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर के गलत इंजेक्शन से महिला की संदिग्ध मौतदांत दर्द का इलाज कराने गई थी 22 वर्षीय विवाहिता, आरोपी डॉक्टर फरार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER