Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का रखे विशेष ध्यान : कलेक्टर श्री सिंह

By Mohan Sharma
July 7, 2026 2 Min Read
0

रमाकांत मोरे / लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने एवं सड़क मरम्मत के तत्काल निर्देशबुरहानपुर, 7 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधोसंरचना एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के निर्माणाधीन एवं विभिन्न कार्यों की विभागवार समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब ना हो तथा लंबित कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण किया जाए।समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग,लोक निर्माण विभाग एवं नगर पालिक निगम के अधिकारियों को संबंधित मार्ग का निरीक्षण कर आवागमन सुगम बनाने के निर्देश दिए। निर्देशों के तत्काल पालन में कार्यपालन यंत्री, राष्ट्रीय राजमार्ग द्वारा स्थल निरीक्षण कर सड़क के गड्ढों को भरने का कार्य प्रारंभ कराया गया।बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिन निर्माण कार्यों की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है, उनमें आवश्यक संसाधन बढ़ाकर कार्य में तेजी लाई जाए तथा जो कार्य अभी प्रारंभ नहीं हुए हैं, उन्हें बिना विलंब शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यों में लापरवाही, अनियमितता अथवा अनावश्यक देरी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।बैठक में लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, शिक्षा, विद्युत, खनिज, उद्यानिकी, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने पूर्ण हो चुके कार्यों की जानकारी संबंधित पोर्टल पर समयबद्ध रूप से दर्ज करने के निर्देश भी दिए, ताकि कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं मूल्यांकन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने सभी विभागों को बेहतर समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिले में अधोसंरचना विकास को गति देने के निर्देश भी दिए।बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं अपर कलेक्टर श्री सृजन वर्मा, वनमंडलाधिकारी श्री विद्याभूषण सिंह तथा संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

एक ऐसा मंदिर जहां होते है भक्तों के दुख दूर,मंगलवार को उमड़ता है भक्ति का सैलाब

Next

7 अगस्त को होगा जिला स्तरीय पर्यटन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन25 जुलाई तक ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER