Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

बुरहानपुर पुलिस ने लाखों के गुम मोबाइल बरामद कर लौटाई नागरिकों की मुस्कान

By Mohan Sharma
July 7, 2026 2 Min Read
0

रमाकांत मोरे बुरहानपुर पुलिस द्वारा लगभग ₹20 लाख मूल्य के 100 मोबाइल ट्रेस कर बरामद किए गए।**आमजन द्वारा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की सराहना की गई।**मोबाइल धारकों को साइबर सुरक्षा एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के संबंध में जागरूक किया गया एवं साइबर सुरक्षा शपथ दिलाई गई।*बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में बुरहानपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए सीईआईआर पोर्टल एवं तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करते हुए विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए गए। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक, द्वारा लगभग 20 लाख कीमत के 100 मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को विधिवत सुपुर्द किए गए । अपने गुम मोबाइल वापस प्राप्त कर मोबाइल धारकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बुरहानपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया। कई नागरिकों ने बताया कि उन्हें अपने मोबाइल वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन पुलिस की तत्परता एवं तकनीकी दक्षता के कारण उनके मोबाइल सुरक्षित वापस मिल सके।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक,

श्री आशुतोष बागरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री प्रदीप शेण्डे, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल की उपस्थित में नागरिकों को ‘‘सेफ क्लिक-2.0’’ अभियान के तहत साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान कीं। उन्हें बताया गया कि मोबाइल गुम होने अथवा चोरी होने की स्थिति में तत्काल निकटतम पुलिस थाने में सूचना दें तथा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को ब्लॉक कराने की प्रक्रिया अपनाएं, जिससे मोबाइल के दुरुपयोग को रोका जा सके।बुरहानपुर पुलिस ने नागरिकों से अपील की गई कि वे किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें, अनजान व्यक्ति के साथ OTP, UPI PIN, CVV, बैंकिंग जानकारी साझा न करें तथा साइबर ठगी की किसी भी घटना की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। कार्यवाही में सराहनीय भूमिका*: साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मनीष दीक्षित, आरक्षक दुर्गेश पटेल, शक्ति सिंह तोमर, ललित चौहान, सत्यपाल एवं सभी थानो की सायबर हेल्प डेस्क की सराहनीय एवं उल्लेखनीय भूमिका रही।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

पीड़ित किसानों को तत्काल मिले मुआवजा

Next

03 माह से चौकी नावरा डकैती के प्रकरण में फरार चल रहा प्रकरण का मास्टरमाइंड रायचंद फत्तू सिंह को किया गिरफ्तार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER