पीड़ित किसानों को तत्काल मिले मुआवजा

रमाकांत मोरे बुरहानपुर जिला किसान कांग्रेस के सदस्यों ने 20 दिन पुर्व आंधी तुफान से गिरी केले की फसलो का किसानों को तत्काल मुआवजा मिलने के लिए आज मंगलवार को जनसुनवाई में बुरहानपुर जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया । मुकेश बुनगाड ने बताया की जिला किसान कांग्रेस द्वारा आज बुरहानपुर कलेक्टर महोदय जी को E टोकन प्रणाली, फसल बीमा योजना एवं आंधी तूफान से पिडीत किसानो को त्वरित नुकसान भरपाई मिलने जैसी विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला किसान कांग्रेस द्वारा ज्ञापन दिया गया । किसान कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश बुनगाड,पार्षद कैलाश असेरकर, गोपाल दुबे, राजेंद्र गावंडे, पवन शेडके, आदि किसान कांग्रेस सदस्य उपस्थित थे।