Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Alirajpur

विशेष स्वच्छता एवं जन-सुविधा अभियान के दूसरे दिन वार्ड-10 में त्वरित कार्रवाई, बंद हैंडपंप व स्ट्रीट लाइटें हुईं चालू, अतिक्रमणकारियों पर होगी सख्त कार्रवाई

By Mohan Sharma
July 7, 2026 2 Min Read
0

।*SJ न्यूज़ mp से आलीराजपुर जिला ब्यूरो मोहसिन मंसूरी की खबर।*आलीराजपुर – आलीराजपुर नगरपालिका द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं जन-सुविधा युक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता एवं जन-सुविधा अभियान के दूसरे दिन वार्ड क्रमांक 10 के महाराणा प्रताप मार्ग में व्यापक निरीक्षण एवं जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष जोबट विधायक ,सेना महेश पटेल तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी निशिकांत शुक्ला ने समस्त विभागीय अमले के साथ क्षेत्र का सघन भ्रमण कर नागरिकों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कराया।निरीक्षण के दौरान वार्डवासियों की मांग पर बंद पड़े हैंडपंपों को तत्काल सुधरवाकर पुनः चालू कराया गया तथा खराब स्ट्रीट लाइटों को भी दुरुस्त कर प्रकाश व्यवस्था बहाल की गई। साथ ही क्षेत्र की नालियों की व्यापक साफ-सफाई कर जलभराव की समस्या दूर करने के निर्देश दिए गए। नालियों की धुलाई कर स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यक स्थानों पर दवा एवं पाउडर का छिड़काव भी कराया गया।भ्रमण के दौरान क्षेत्र में स्थित एक अत्यंत जर्जर भवन को चिन्हित कर उसके स्वामी को तत्काल नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना की आशंका को समय रहते समाप्त किया जा सके।

अभियान के दौरान सड़क एवं नालियों पर भवन निर्माण सामग्री फैलाकर आमजन की आवाजाही में बाधा उत्पन्न करने वाले निर्माणाधीन भवनों के मालिकों पर नगरपालिका अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त की। अधिकारियों को संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नोटिस जारी कर अर्थदंड की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त नालियों एवं सार्वजनिक मार्गों पर ओटले बनाकर अतिक्रमण करने वालों को भी चिन्हित कर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।नगरपालिका अध्यक्ष एवं जोबट विधायक श्रीमती सेना महेश पटेल ने कहा कि शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और सुविधायुक्त बनाना नगरपालिका की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नागरिकों की समस्याओं का समाधान अब सीधे वार्ड स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि स्वच्छता बनाए रखने, सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा करने तथा अतिक्रमण एवं गंदगी से बचने में नगरपालिका का सहयोग करें, ताकि आलीराजपुर को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श नगर बनाया जा सके।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने यातनाएं सहकर मुक्त कराया – राजेन्द्र शुक्ल उपमुख्यमंत्री स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति रजि. मध्यप्रदेश के रीवा में स्वतंत्रता सेनानी सम्मेलन सम्पन्न

Next

पीड़ित किसानों को तत्काल मिले मुआवजा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER