Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

03 माह से चौकी नावरा डकैती के प्रकरण में फरार चल रहा प्रकरण का मास्टरमाइंड रायचंद फत्तू सिंह को किया गिरफ्तार

By Mohan Sharma
July 7, 2026 2 Min Read
0

रमाकांत मोरे /नेपानगर पुलिस द्वारा आरोपी को कुक्षी जिला धार से किया गिरफ्तार*पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नेपानगर एवं चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अजय सिंह चौहान नावरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चौकी नावरा क्षेत्र में घटित डकैती के प्रकरण में 03 माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।*घटना का विवरण* दिनांक 04.04.2026 को फरियादी रमेश सिंह ठाकुर (सुनार), निवासी नेपानगर के साथ ग्राम डाबियाखेड़ा के पास अज्ञात आरोपियों द्वारा मोटरसाइकिल रोककर डकैती की घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने फरियादी से सोने-चांदी के आभूषण एवं अन्य सामान लूटकर फरार हो गए। फरियादी की रिपोर्ट पर चौकी नावरा, थाना नेपानगर में अपराध क्रमांक 110/26 धारा 304(2), 309(4), 310(2), 311 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना नेपानगर पुलिस द्वारा विशेष टीम गठित कर आरोपियों की लगातार तलाश की गई।विवेचना के दौरान पूर्व में प्रकरण के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा चुका है।घटना के बाद से लगभग 03 माह से फरार चल रहे मुख्य आरोपी रायचंद पिता फत्तू सिंह की लगातार तलाश की जा रही थी। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना एवं साइबर सेल की सहायता से आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कुक्षी, जिला धार क्षेत्र से मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।।गिरफ्तार आरोपी से प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा अन्य वैधानिक कार्रवाई जारी है।*गिरफ्तार आरोपी*:रायचंद पिता फत्तू सिंहउम्र 35 वर्ष निवासी मगरदा जिला धार को गिरफ्तार करने में*सराहनीय भूमिका*: चौकी प्रभारी नावरा उनि.अजय सिंह चौहान,प्रधान आरक्षक मुकेश मोरे , आरक्षक जय मालविय साइबर सेल की टीम की विशेष भुमिका रही।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

बुरहानपुर पुलिस ने लाखों के गुम मोबाइल बरामद कर लौटाई नागरिकों की मुस्कान

Next

अवैध लूट,दहशद फैलाने,गुंडागर्दी करने वाले का पुलिस ने निकाला जलूस

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER