Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

SAFE CLICK-2026″ 2.0 अभियान के तहत कसरावद थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन के मार्गदर्शन में पैरामाउंट अकेडमी के छात्र-छात्राओं ने साइबर जागरूकता में निभाई सक्रिय भूमिका

By Mohan Sharma
July 7, 2026 3 Min Read
0

।। रिपोर्टर नवीन रायली • मोटू-पतलू कार्टून के माध्यम से बच्चों को सरल भाषा में समझाए साइबर सुरक्षा के नियम, नुक्कड़ नाटक से आमजन एवं व्यापारियों को किया जागरूक।साइबर हेल्पलाइन 1930, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के साथ-साथ **CEIR Portal** के माध्यम से गुम/चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक कराने एवं शिकायत दर्ज कराने की दी जानकारी।कसरावद पुलिस का साइबर जनजागरूकता अभियान निरंतर जारी।पुलिस मुख्यालय भोपाल, पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग जी, पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल के निर्देशन में संचालित राज्यव्यापी “SAFE CLICK-2026” 2.0 साइबर सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 06 जुलाई 2026 को थाना कसरावद पुलिस द्वारा कस्बा कसरावद में दो चरणों में विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए सम्पूर्ण कार्यक्रम थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि इंटरनेट का उपयोग सदैव अभिभावकों एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में करें, किसी भी अनजान व्यक्ति से ऑनलाइन बातचीत या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल अपने अभिभावकों अथवा पुलिस को दें। शिक्षकगणों से भी विद्यार्थियों को नियमित रूप से साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया गया।

अभियान के द्वितीय चरण में नगर कसरावद के **विजय स्तम्भ चौराहा** पर **पैरामाउंट अकेडमी कसरावद** के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों द्वारा कसरावद पुलिस के सहयोग से प्रभावी **नुक्कड़ नाटक** का मंचन किया गया। नाटक के माध्यम से ऑनलाइन बैंकिंग धोखाधड़ी, यूपीआई फ्रॉड, फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट, सोशल मीडिया हैकिंग, निवेश एवं नौकरी के नाम पर होने वाली ठगी तथा ओटीपी एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा करने के दुष्परिणामों को जीवंत अभिनय के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। साथ ही आमजन को यह भी बताया गया कि मोबाइल फोन गुम होने अथवा चोरी हो जाने की स्थिति में घबराने के बजाय तत्काल **CEIR (Central Equipment Identity Register) Portal** पर शिकायत दर्ज कर मोबाइल को ब्लॉक कराया जा सकता है, जिससे उसका दुरुपयोग रोका जा सके तथा मोबाइल की ट्रैकिंग एवं बरामदगी की प्रक्रिया में सहायता मिलती है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों को CEIR Portal पर शिकायत दर्ज करने की संपूर्ण प्रक्रिया भी सरल भाषा में समझाई गई। नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए बड़ी संख्या में आमजन एवं व्यापारी उपस्थित रहे, जिन्होंने साइबर सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन **1930**, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल **[www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in)** तथा **CEIR Portal ([www.ceir.gov.in]

(http://www.ceir.gov.in))** की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर समय गंवाए बिना तत्काल हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। वहीं मोबाइल फोन गुम अथवा चोरी होने की स्थिति में तत्काल CEIR Portal पर शिकायत दर्ज कर मोबाइल को ब्लॉक कराएं, जिससे उसका दुरुपयोग रोका जा सके तथा संबंधित एजेंसियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई शीघ्र प्रारंभ की जा सके।थाना कसरावद पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों से सतर्क रहें, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें तथा मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर तत्काल CEIR Portal का उपयोग करें। साथ ही स्वयं जागरूक बनकर अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने में सहयोग करें।सराहनीय कार्य – उक्त कार्यक्रम अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मण्डलेश्वर श्रीमती श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में पैरामाउण्ड अकेडमी कसरावद के प्राचार्य, अखिलेश पाटीदार संचालक मितेश पाटीदार , शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं सहित सउनि शत्रुघ्न देशमुख, प्रआर.185 राजेन्द्र चौहान, प्रआर.659 महेश मालवीय, प्रआर.569 भावसिंह मोरे, आर.385 मुकेश मालवीय एवं आर.760 हरिओम कौशिक का विशेष योगदान रहा।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

राघौगढ़ निवासी अनिमेष भार्गव बने वक्फ बोर्ड के सदस्य, मिली ऐतिहासिक उपलब्धि

Next

“SAFE CLICK-2026” 2.0 अभियान के तहत कसरावद थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन के नेतृत्व में श्री गुरुकुल एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने साइबर जागरूकता में निभाई सक्रिय भूमिका

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER