Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

“SAFE CLICK-2026” 2.0 अभियान के तहत कसरावद थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन के नेतृत्व में श्री गुरुकुल एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने साइबर जागरूकता में निभाई सक्रिय भूमिका

By Mohan Sharma
July 7, 2026 3 Min Read
0

।। रिपोर्टर नवीन रायली • मोटू-पतलू कार्टून के माध्यम से बच्चों को सरल भाषा में समझाए साइबर सुरक्षा के नियम, साइबर हेल्पलाइन 1930, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के साथ-साथ **CEIR Portal** के माध्यम से गुम/चोरी हुए मोबाइल को ब्लॉक कराने एवं शिकायत दर्ज कराने की दी जानकारी।कसरावद पुलिस का साइबजनजागरूकता अभियान निरंतर जारी।पुलिस मुख्यालय भोपाल, पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग जी, पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल के निर्देशन में संचालित राज्यव्यापी “SAFE CLICK-2026” 2.0 साइबर सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 06 जुलाई 2026 को थाना कसरावद पुलिस द्वारा कस्बा कसरावद में दो चरणों में विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।सम्पूर्ण कार्यक्रम थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। अभियान के प्रथम चरण में कस्बा कसरावद स्थित

**श्री गुरुकुल अकेडमी स्कूल** में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों के लिए विशेष साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रोजेक्टर के माध्यम से बच्चों के प्रिय **’मोटू-पतलू’** कार्टून पर आधारित साइबर सुरक्षा संबंधी वीडियो प्रदर्शित किए गए। मनोरंजक एवं शिक्षाप्रद प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों को ऑनलाइन गेमिंग, सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा करने के दुष्परिणाम, साइबर बुलिंग, डिजिटल ठगी तथा सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के संबंध में सरल एवं प्रभावी तरीके से जानकारी दी गईकार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि इंटरनेट का उपयोग सदैव अभिभावकों एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन में करें, किसी भी अनजान व्यक्ति से ऑनलाइन बातचीत या व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल अपने अभिभावकों अथवा पुलिस को दें। शिक्षकगणों से भी विद्यार्थियों को नियमित रूप से साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया गया।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन **1930**, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल **[www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in)** तथा **CEIR Portal ([www.ceir.gov.in](http://www.ceir.gov.in))**

की जानकारी देते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर समय गंवाए बिना तत्काल हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। वहीं मोबाइल फोन गुम अथवा चोरी होने की स्थिति में तत्काल CEIR Portal पर शिकायत दर्ज कर मोबाइल को ब्लॉक कराएं, जिससे उसका दुरुपयोग रोका जा सके तथा संबंधित एजेंसियों द्वारा आवश्यक कार्रवाई शीघ्र प्रारंभ की जा सके।थाना कसरावद पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जा रहे नए-नए तरीकों से सतर्क रहें, किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से साझा न करें तथा मोबाइल गुम होने या चोरी होने पर तत्काल CEIR Portal का उपयोग करें। साथ ही स्वयं जागरूक बनकर अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने में सहयोग करें।सराहनीय कार्य – उक्त कार्यक्रम अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मण्डलेश्वर श्रीमती श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री गुरुकुल अकेडमी स्कूल कसरावद के प्राचार्य स्कूल के संचालक विशाल पाटीदार कोऑर्डिनेटर रानू पटेल शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं सहित सउनि शत्रुघ्न देशमुख, प्रआर.185 राजेन्द्र चौहान, प्रआर.659 महेश मालवीय, प्रआर.569 भावसिंह मोरे, आर.385 मुकेश मालवीय एवं आर.760 हरिओम कौशिक का विशेष योगदान रहा।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

SAFE CLICK-2026″ 2.0 अभियान के तहत कसरावद थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन के मार्गदर्शन में पैरामाउंट अकेडमी के छात्र-छात्राओं ने साइबर जागरूकता में निभाई सक्रिय भूमिका

Next

उज्जैन के थाना माधवनगर पुलिस की सफलता ।– सस्ते दाम पर सोना दिलाने वाले ₹9.80 लाख की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER