Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Alirajpur

उदयगढ़ छात्रावासों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया संपन्न, मेरिट के आधार पर होगा चयन : विधायक सेना महेश पटेल

By Mohan Sharma
July 4, 2026 2 Min Read
0

*जिला ब्यूरो अलीराजपुर से महेश गणावा /*उदयगढ़। शासकीय छात्रावासों में रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शनिवार को जोबट विधायक सेना महेश पटेल की अध्यक्षता में पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान शासन, प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अभ्यर्थियों के चयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा यह निर्णय लिया गया कि किसी भी पात्र बच्चे का अधिकार प्रभावित न हो और चयन पूरी तरह निर्धारित मापदंडों के अनुरूप किया जाए।बैठक को संबोधित करते हुए विधायक सेना महेश पटेल ने कहा कि छात्रावासों में प्रवेश एवं चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट के आधार पर की जाएगी। इसके साथ ही अनाथ बच्चों, दिव्यांग बच्चों तथा छात्रावास से दूरी जैसे निर्धारित मानकों को भी प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि वास्तव में जरूरतमंद और पात्र बच्चों को लाभ मिल सके।उन्होंने कहा कि “हम सभी—शासन, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने मिलकर यह निर्णय लिया है कि किसी भी प्रकार का पक्षपात या सिफारिश स्वीकार नहीं की जाएगी। हमारा उद्देश्य केवल योग्य और पात्र बच्चों को न्याय दिलाना है। मैं किसी व्यक्ति विशेष के नाम पर चयन कराने के पक्ष में नहीं हूँ।”विधायक ने कहा कि जिले में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

यदि छात्रावासों में योग्य एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को अवसर मिलेगा तो वे भविष्य में अपने परिवार, समाज और जिले का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता और गुणवत्ता ही सरकार की प्राथमिकता है।इस अवसर पर विधायक ने छात्रावासों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों से आह्वान करते हुए कहा कि वे बच्चों के साथ अभिभावक की भूमिका निभाएँ। छात्रावास में रहने वाले बच्चों को ऐसा वातावरण मिले, जहाँ उन्हें घर जैसी आत्मीयता, सुरक्षा और मार्गदर्शन प्राप्त हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे को बेहतर शिक्षा, अनुशासित माहौल और आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है, ताकि वे बिना किसी परेशानी के पढ़ाई कर अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकें।भर्ती प्रक्रिया के दौरान संबंधित विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों एवं शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से राहत देने संसद में संशोधन की मांगअध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा जिला बुरहानपुर ने प्रधानमंत्री के नाम सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल को सौंपा ज्ञापन, सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर जताई चिंता

Next

डोर-टू-डोर वाहन चालक एवं हेल्परों का व्यवहार हो विनम्र, नागरिकों को गीला-सूखा कचरा अलग देने के लिए करें प्रेरित – अपर आयुक्त संतोष टैगोर

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER