डोर-टू-डोर वाहन चालक एवं हेल्परों का व्यवहार हो विनम्र, नागरिकों को गीला-सूखा कचरा अलग देने के लिए करें प्रेरित – अपर आयुक्त संतोष टैगोर

इरफान अंसारी उज्जैन/अपर आयुक्त द्वारा डोर-टू-डोर वाहनों के चालकों, हेल्परों एवं सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक ली गईनगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर शनिवार को अपर आयुक्त संतोष टैगोर द्वारा नगर निगम के डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों के चालक, हेल्परों एवं वाहन सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में अपर आयुक्त द्वारा सभी चालकों/ हेल्परों को नागरिकों के प्रति विनम्र एवं सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखने तथा निर्धारित नियमों का पालन करते हुए जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए अपर आयुक्त सन्तोष टैगोर ने कहा कि डोर-टू-डोर वाहन चालक एवं हेल्पर नगर निगम का प्रत्यक्ष प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए आपका व्यवहार, कार्यशैली और अनुशासन नगर निगम की छवि को दर्शाता है। सभी कर्मचारी निर्धारित ड्रेस कोड में रहकर अपने दायित्वों का निर्वहन करें तथा नागरिकों को गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग देने के लिए जागरूक एवं प्रेरित करें, जिससे स्वच्छता अभियान में उज्जैन की रैंकिंग और बेहतर हो सके आपने बताया कि सभी कचरा संग्रहण वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगा हुआ है, जिससे वाहनों की सतत मॉनिटरिंग की जाती है। इसलिए सभी वाहन निर्धारित रूट एवं समय के अनुसार संचालित किए जाएं। व्यावसायिक क्षेत्रों में रात्रिकालीन कचरा संग्रहण शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए तथा वाहनों पर कार्यरत कर्मचारी भी ड्रेस कोड एवं निर्धारित नियमों का पालन करें बैठक में अपर आयुक्त ने वाहनों के नियमित रखरखाव, समय-समय पर सर्विसिंग कराने एवं वाहनों को निर्धारित वर्कशॉप परिसर में ही खड़ा करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों से कहा कि आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त वाहन चालकों की व्यवस्था भी सुनिश्चित करें, ताकि किसी भी स्थिति में कचरा संग्रहण कार्य प्रभावित न हो। उन्होंने सभी अधिकारियों को अधीनस्थ कर्मचारियों की नियमित मॉनिटरिंग कर कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए बैठक में कार्यपालन यंत्री (वर्कशॉप) जगदीश मालवीय एवं वर्कशॉप प्रभारी कृष्णा भूरिया सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे