Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Dhar

लाबरिया बस स्टैंड पर आज भी नहीं बनी मूलभूत सुविधाएं, सीईओ के निर्देश के बाद भी शौचालय निर्माण शुरू नहीं

By Mohan Sharma
July 3, 2026 2 Min Read
0

दिनेश कुमार मारू कि रिपोर्ट सरदारपुर से 9755648261

लाबरिया (सरदारपुर)। ग्राम लाबरिया के बस स्टैंड पर आज भी यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। यहां न तो यात्रियों के बैठने के लिए बस प्रतीक्षालय है और न ही महिलाओं, बुजुर्गों एवं अन्य यात्रियों के लिए सुलभ शौचालय की व्यवस्था है। इससे प्रतिदिन बस स्टैंड पर आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों के अनुसार इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम पंचायत, संबंधित विभागों एवं उच्च अधिकारियों को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत द्वारा पूर्व में सुलभ कॉम्प्लेक्स के नाम पर राशि भी निकाली गई, इसके बावजूद आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।ग्रामीणों ने बताया कि 15 जून 2026 को आयोजित जनकल्याण शिविर में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। शिविर के दौरान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) ने ग्राम पंचायत को मौखिक रूप से निर्देश दिए थे कि बस स्टैंड पर सुलभ शौचालय का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। लेकिन सीईओ के निर्देश के बाद भी अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री बसों का इंतजार करते हैं। गर्मी, बारिश और ठंड के मौसम में प्रतीक्षालय नहीं होने से यात्रियों को खुले आसमान के नीचे खड़ा रहना पड़ता है। वहीं शौचालय के अभाव में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, जनपद पंचायत एवं जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि लाबरिया बस स्टैंड पर शीघ्र बस प्रतीक्षालय एवं सुलभ शौचालय का निर्माण कराया जाए। साथ ही, यदि सुलभ कॉम्प्लेक्स के लिए पूर्व में राशि स्वीकृत या आहरित की गई है, तो उसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि ग्रामीणों को उनकी मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। 15 जून के आदेश का अभी तक पंचायत द्वारा कोई भी कार्य नहीं किया गया

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

मुख्य बाजार में जलभराव से व्यापारियों में आक्रोश

Next

मंदिर की सीढ़ी से गरीब की झोपड़ी तक: 528 किमी की आस्था के बाद मैहर तक 375 किमी के संकल्प पर सांसद विवेक बंटी साहू

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER