Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Chhindvada

मंदिर की सीढ़ी से गरीब की झोपड़ी तक: 528 किमी की आस्था के बाद मैहर तक 375 किमी के संकल्प पर सांसद विवेक बंटी साहू

By Mohan Sharma
July 3, 2026 2 Min Read
0

छिन्दवाड़ा, 03 जुलाई 2026 छिन्दवाड़ा की माटी के लाल,लोकप्रिय सांसद विवेक बंटी साहू के कदम जब जनसेवा और धर्म के पथ पर चलते हैं तो पूरा जिला उनके साथ चल पड़ता है। राजनीति को सेवा का माध्यम और धर्म को जनकल्याण का संकल्प मानने वाले सांसद विवेक बंटी साहू छिंदवाड़ा से मैहर तक की 14 दिन में 375 किलोमीटर लंबी ऐतिहासिक पदयात्रा पर हैं। यह यात्रा सिर्फ दूरी नापने के लिए नहीं,बल्कि हर गरीब की झोपड़ी तक पहुंचकर उसका दुख-दर्द बांटने और मां शारदा से क्षेत्र की खुशहाली मांगने का तप है।गुरुवार 03 जुलाई को तीसरे दिन जय माता दी के जयकारों के बीच सांसद विवेक बंटी साहू ने सैकड़ों श्रद्धालुओं के साथ बींझावाड़ा से पदयात्रा शुरू की। तपती दोपहरी और उमस भरी शाम में 30 किलोमीटर पैदल चलकर जब वे सिवनी जिले के ग्राम बखारी पहुंचे तो गांव-गांव से आई माताओं-बहनों ने उनकी आरती उतारी, बुजुर्गों ने सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया और बच्चों ने फूल बरसाए। रात में मां शारदा की महाआरती के बाद भजन-कीर्तन हुआ। आज चौथे दिन बखारी से 31 किमी का सफर कर गणेशगंज पहुंचेंगे।यह कोई पहला मौका नहीं जब सांसद ने जनता के लिए खुद को तपाया हो। इससे पहले भी वे छिन्दवाड़ा से जामसांवली 61 किमी,भूराभगत से महादेव मंदिर 34 किमी,

रामेश्वर धाम 22 किमी और छिन्दवाड़ा से खंडवा तक 411 किमी की चार पदयात्राओं में कुल 528 किमी पैदल चल चुके हैं। हर बार उनका एक ही भाव रहा – मेरी जनता सुखी रहे, मेरा जिला आगे बढ़े। अब मैहर तक 375 किमी की पांचवीं यात्रा पर निकले हैं।सिवनी सीमा पर विधायक मुनमुन राय ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं संग शाल-श्रीफल से स्वागत किया और कंधे से कंधा मिलाकर चले। साहू समाज,भाजपा परिवार और हर वर्ग ने पलक-पांवड़े बिछाकर अपने बेटे का स्वागत किया। रास्ते भर कन्याओं ने तिलक लगाया,माताओं की आंखें भर आईं, बुजुर्ग बोले – बेटा, तू ही हमारा सहारा है। यह दृश्य बता रहा था कि विवेक बंटी साहू सिर्फ नेता नहीं,घर के बेटे हैं।सांसद का संकल्प है कि जब तक अंतिम किसान के खेत में पानी और अंतिम बेरोजगार के हाथ में काम नहीं होगा,चैन से नहीं बैठेंगे। यात्रा के साथ चल रहे रथ में मां शारदा विराजित हैं, सुबह-शाम आरती होती है। वन महोत्सव पर 10 हजार पंचतत्व सीड बॉल बोकर वे आने वाली पीढ़ी के लिए हरियाली का संकल्प भी निभा रहे हैं।14 दिन बाद मैहर धाम पहुंचकर सांसद विवेक बंटी साहू मां शारदा के चरणों में छिन्दवाड़ा-पांढुर्णा सहित पूरे प्रदेश की सुख-शांति, वैभव और समृद्धि की अर्जी लगाएंगे। उनकी यह यात्रा साबित कर रही है कि जब नीयत में सेवा और कदमों में आस्था का बल हो,तो जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत बन जाता हैं।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

लाबरिया बस स्टैंड पर आज भी नहीं बनी मूलभूत सुविधाएं, सीईओ के निर्देश के बाद भी शौचालय निर्माण शुरू नहीं

Next

गरोठ शामगढ़ से बंजारी नदी में नहाने गये शामगढ़ जीआरपी स्टाफ के व्यक्ति की मौत

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER