Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Uncategorized

ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्यों की प्रगति का पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के महाप्रबंधक रामाश्रय पांडे ने गुरुवार को निरीक्षण किया।

By Mohan Sharma
July 2, 2026 2 Min Read
0

खरगोन जिला ब्यूरो ✍️ चीफ जीतू पटेल लोकेशन ओंकारेश्वर सनावद/ सनावद नगर विकास संघर्ष समिति के सदस्यों डॉ.राजेंद्र पलोड़,लक्ष्मीकांत राठी,ओम बंसल,राकेश गेहलोत,बंटी सोलंकी,जाकिर हुसैन अमी एवं प्रणव व्यास ने महाप्रबंधक का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। समिति के सदस्यों ने महाप्रबंधक को क्षेत्र की रेल सुविधाओं और समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि ओंकारेश्वर रोड़ स्टेशन के निर्माण की निर्धारित समयसीमा से 2 वर्ष का विलंब हो चुका है। इसलिए शेष निर्माण कार्य शीघ्र पूरे किए जाएं। ज्ञापन में मांग की गई है कि ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग रेलवे स्टेशन का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा करना सुनिश्चित किया जाए। ओंकारेश्वर रोड़ रेलवे स्टेशन द्वादश ज्योतिर्लिंग में से एक ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग को जोड़ने वाला राष्ट्रीय महत्व का स्टेशन है। भविष्य में ओंकारेश्वर से अनेक यात्री ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।इसलिए ओंकारेश्वर स्टेशन को जंक्शन स्तर पर विकसित किया जाना चाहिए और यहां ट्रेनों के मेंटेनेंस की व्यवस्था की जाए। समीपवर्ती सनावद रेलवे स्टेशन के आसपास पर्याप्त भूमि उपलब्ध है। इसलिए सनावद स्टेशन को नए टर्मिनस की तरह विकसित किया जाना चाहिए।ज्ञापन के अनुसार 150 वर्ष पुराने सनावद स्टेशन में यात्री प्रतीक्षालय और गोडाउन की सुविधा थी।लेकिन नवीन रेलवे स्टेशन में यात्री प्रतीक्षालय और गोडाउन की सुविधा छीन ली गई है।इसलिए सनावद स्टेशन पर यात्री प्रतीक्षालय एवं गोडाउन का निर्माण किया जाए। ज्ञापन में खंडवा से सनावद के मध्य सेंट्रल रेलवे द्वारा संचालित मेमो ट्रेन को ओंकारेश्वर रोड़ स्टेशन तक लाया जाए और मेमो ट्रेन के 4 फेरे किए जाएं। प्रधानमंत्री की मंशानुरूप डीजल-पेट्रोल की बचत की जा सके। इससे जनता को सस्ता एवं निरापद पब्लिक ट्रांसपोर्ट उपलब्ध हो सकेगा। सेंट्रल रेलवे की तरह वेस्टर्न रेलवे द्वारा एक ट्रेन ओंकारेश्वर रोड़ से भुसावल तक शुरू की जाए। अत्यंत धीमी गति से चल रही महू-चोरल ब्रॉडगेज रेलवे लाइन निर्माण कार्य को गति प्रदान कर शीघ्र पूरा किया जाए।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

नगर गौरव दिवस पर बड़वाह में हुआ कवि सम्मेलन, देर रात तक काव्य रस में डूबे श्रोता

Next

थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर ने ‘सेफ क्लिक’ अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER