Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

नगर गौरव दिवस पर बड़वाह में हुआ कवि सम्मेलन, देर रात तक काव्य रस में डूबे श्रोता

By Mohan Sharma
July 2, 2026 3 Min Read
0

खरगोन जिला ब्यूरो ✍️ चीफ जीतू पटेल लोकेशन बड़वाह …बड़वाह – नगर गौरव दिवस के अवसर पर बुधवार को नगर पालिका परिषद बड़वाह परिसर में भव्य अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। रात्रि लगभग 9 बजे प्रारंभ हुआ यह काव्य आयोजन देर रात्रि तक उत्साह और उल्लास के वातावरण में चलता रहा। देश एवं प्रदेश के ख्यातिप्राप्त कवियों ने अपनी ओज, हास्य, व्यंग्य और श्रृंगार रस से परिपूर्ण रचनाओं के माध्यम से उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता, मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुलदीप किन्शुक तथा जनप्रतिनिधियों एवं पार्षदों द्वारा मां सरस्वती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

इसके पश्चात मंचासीन अतिथियों ने कवियों का पुष्पमालाओं से सम्मान किया गया।कवि सम्मेलन में देशभर से पधारे कवियों ने अपनी उत्कृष्ट काव्य प्रस्तुतियों से वातावरण को साहित्यिक रंगों से सराबोर कर दिया। कवित्री श्रद्धा शौर्य ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति में राष्ट्र, संस्कृति एवं सनातन चेतना से जुड़े विषयों को मुखरता के साथ प्रस्तुत करते हुए श्रोताओं की भरपूर सराहना प्राप्त की।

उनकी रचनाओं ने सभागार में जोश और उत्साह का संचार कर दिया।कार्यक्रम का संचालन कर रहे कवि पार्थ नवीन ने अपने अनूठे अंदाज और चुटीले व्यंग्यों से श्रोताओं को देर रात तक हंसने पर मजबूर कर दिया। समसामयिक राजनीतिक और सामाजिक विषयों पर आधारित उनकी प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरीं। हास्य और व्यंग्य से भरपूर काव्य पाठ ने पूरे आयोजन को जीवंत बनाए रखा।कवि सम्मेलन में उपस्थित अन्य कवि शिव शैलेंद्र यादव, दिनेश देशी घी, योगिता चौहान, मुकेश शांडिल्य, ओर मयंक मंजुल ने भी अपनी-अपनी रचनाओं का प्रभावशाली पाठ करते हुए देशभक्ति, सामाजिक सरोकार, संस्कृति, मानवीय संवेदनाओं तथा समकालीन विषयों को अपने काव्य के माध्यम से प्रस्तुत किया।

हर प्रस्तुति पर श्रोताओं ने जोरदार तालियों के साथ कवियों का उत्साहवर्धन किया।नगर पालिका परिसर में आयोजित इस विराट कवि सम्मेलन में नगरवासियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। बड़ी संख्या में उपस्थित साहित्य प्रेमियों ने देर रात्रि तक कार्यक्रम का आनंद लिया। पूरे आयोजन के दौरान साहित्य, संस्कृति और मनोरंजन का अद्भुत संगम देखने को मिला।कार्यक्रम के समापन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता, सीएमओ कुलदीप किन्शुक एवं पार्षदगणों द्वारा सभी आमंत्रित कवियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का प्रारंभिक संचालन डॉ. परेश विजयवर्गीय ने किया। अंत में नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गुप्ता ने सभी अतिथियों, कवियों, जनप्रतिनिधियों, नगरवासियों एवं आयोजन से जुड़े सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे साहित्यिक आयोजन नगर की सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक चेतना का संचार करते हैं।नगर गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित यह अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन साहित्य, संस्कृति का एक यादगार आयोजन साबित हुआ, जिसकी मधुर स्मृतियां लंबे समय तक नगरवासियों के मन में बनी रहेंगी।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

उज्जैन थाना नीलगंगा टीम ने एमडी बेचने वाले दो तस्करोंन से 112.35 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स करीब 60 लाख रुपये का माल जप्त कियासूचना मिलने पर पुलिस ने पंचमुखी हनुमान मंदिर, सावराखेड़ी क्षेत्र से दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया

Next

ओंकारेश्वर रोड रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्यों की प्रगति का पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के महाप्रबंधक रामाश्रय पांडे ने गुरुवार को निरीक्षण किया।

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER