उज्जैन थाना नीलगंगा टीम ने एमडी बेचने वाले दो तस्करोंन से 112.35 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स करीब 60 लाख रुपये का माल जप्त कियासूचना मिलने पर पुलिस ने पंचमुखी हनुमान मंदिर, सावराखेड़ी क्षेत्र से दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया

इरफान अंसारी उज्जैन/अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पश्चिम गुरुप्रसाद पाराशर एवं नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग माधवनगर श्रीमती दीपिका शिंदे के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है।सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति ऑटो क्रमांक MP-13-R-5205 में बैठकर पंचमुखी हनुमान मंदिर, सावराखेड़ी के पास एम.डी. (MD) ड्रग्स लेकर बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश में खड़े हैं। सूचना पर नील गंगा टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। मौके से दो व्यक्तियों को पकड़ा गया, जिन्होंने पूछताछ में अपने नाम 01. शादाब पिता शेरू खान, उम्र 29 वर्ष, निवासी बेगमपुरा, थाना महाकाल, उज्जैन02. दाऊद पिता हमीद खान, उम्र 22 वर्ष, निवासी बेगमपुरा, उज्जैनबताए। दोनों आरोपियों की तलाशी ली गई। तलाशी में आरोपी शादाब के कब्जे से 55.50 ग्राम एवं आरोपी दाऊद के कब्जे से 56.85 ग्राम एम.डी. ड्रग्स बरामद हुआ। दोनों स3 112.35 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स जप्त की घटना में इस्तेमाल ऑटो क्रमांक MP-13-R-5205 को भी विधिवत जप्त किया गया। थाना नीलगंगा पुलिस द्वारा आरोपियों शादाब पिता शेरू खान एवं दाऊद पिता हमीद खान को विधिवत गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 112.35 ग्राम अवैध एम.डी. ड्रग्स एवं घटना में प्रयुक्त ऑटो क्रमांक MP-13-R-5205 जप्त किया गया।आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया इनके ओर भी इनके साथियों के बारे में पूछताछ जारी है बड़ी कार्यवाही को अंजाम देने में नीलगंगा टीआई तरुण कुरील, एसआई यादवेंद्र परिहार एवं थाना नीलगंगा पुलिस टीम की अहम भूमिका रही ।