Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
GunaBhopal

तकनीक आधारित पुलिसिंग में गुना पुलिस का प्रदेशभर में परचम सीसीटीएनएस के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में गुना पुलिस को प्रदेश में मिला द्वितीय स्थान

By Mohan Sharma
June 29, 2026 2 Min Read
0

पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व, प्रभावी मॉनिटरिंग एवं तकनीक आधारित पुलिसिंग का मिला उत्कृष्ट प्रतिफल**मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना ने एएसपी गुना श्री प्रशांत सिंह सुमन को प्रदाय किया सम्मान**अग्निवाण- गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं दूरदर्शी नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा आधुनिक तकनीक के प्रभावी उपयोग के माध्यम से अपराध नियंत्रण एवं विवेचना व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में निरंतर उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं । विशेष रूप से सीसीटीएनएस (Crime and Criminal Tracking Network & Systems) के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सतत मॉनिटरिंग के परिणामस्वरूप गुना जिले ने वर्ष 2026 में प्रदेश स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धि अर्जित करते हुए सीसीटीएनएस प्रणाली के सफल संचालन एवं क्रियान्वयन में संपूर्ण मध्यप्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है ।* पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा जिले में सीसीटीएनएस प्रणाली के प्रभावी संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समय-समय पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए जाते रहे हैं । उनके सतत पर्यवेक्षण एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के चलते जिले के सभी थानों में अपराध पंजीयन, विवेचना, अभिलेख संधारण तथा अपराध एवं अपराधियों से संबंधित सूचनाओं के डिजिटलीकरण का कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध रूप से संपादित किया जा रहा है । इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए दिनांक 28 जून 2026 को भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय सेमीनार के दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति श्री संजीव कालगांवकर (हाई कोर्ट म.प्र.) एवं मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना द्वारा गुना जिले के सीसीटीएनएस नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया । यह उपलब्धि पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के प्रभावी समन्वय, जिले के समस्त अनुविभागीय पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों, सीसीटीएनएस शाखा तथा सभी थानों में सीसीटीएनएस कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयास, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्ट कार्यशैली का परिणाम है । गुना पुलिस भविष्य में भी आधुनिक तकनीक आधारित पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाते हुए अपराध नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण विवेचना एवं नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए इसी प्रकार निरंतर कार्य करती रहेगी ।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

सैफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत मैहर में साइबर जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

Next

बुरहानपुर पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता “सेफ क्लिक” 2.0 अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER