बुरहानपुर पुलिस द्वारा साइबर जागरूकता “सेफ क्लिक” 2.0 अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

स्कूलों, मेलो, हाट बाजारो अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों में चलाया जागरूकता कार्यक्रम साइबर सुरक्षा संदेशों का किया प्रदर्शन।**अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया धोखाधड़ी ,डिजिटल भुगतान सुरक्षा तथा साइबर अपराधों के सम्बन्ध मे की विस्तार से जानकारी दी गई। पेम्फलेट वितरित किए गए।*मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “सेफ क्लिक” 2.0 साइबर जागरूकता अभियान पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री आशुतोष बागरी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शेण्डे एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में जिले में अभियान संचालित किया जा रहा है।बुरहानपुर जिले के हर पुलिस थाना द्वारा महत्वपुर्ण जानकारी देते हुए बताया की साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन अथवा राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया।

थाना शिकारपुरा पुलिस* द्वारा आज सेंट जेवियर स्कूल में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें थाना प्रभारी शिकारपुरा श्री संदीप चौरसिया एवं साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक मनीषा दीक्षित द्वारा उपस्थित बच्चों को साइबर जागरूकता “सेफ क्लिक” 2.0 अभियान के विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई बच्चों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, साइबर फ्रॉड, सोशल मीडिया धोखाधड़ी, डिजिटल भुगतान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गोपनीयता (Privacy) सेटिंग्स का सही उपयोग करने, मजबूत पासवर्ड रखने, टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अपनाने तथा साइबर बुलिंग एवं फेक प्रोफाइल से सावधान रहने के संबंध में भी जानकारी दी।पेम्फलेट वितरित किए गए।पुलिस थाना निंबोला में थाना प्रभारी निंबोला उप निरीक्षक श्री राहुल कामले एवं स्टाफ द्वारा थाना क्षेत्र में उतावली नदी पर लगने वाले मेले में दूर-दूर शहरों एवं ग्रामीण अंचलों से आएदर्शनाआर्थियों को साइबर जागरूकता अभियान के तहत जागरूक किया गया जिन्हें साइबर सुरक्षा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।एवं पेम्फलेट वितरित किए बुरहानपुर पुलिस द्वारा “सेफ क्लिक” 2.0 अभियान के माध्यम से लगातार जनमानस को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक कर सुरक्षित डिजिटल वातावरण बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।*”सोचिए, परखिए, फिर क्लिक कीजिए — एक सुरक्षित क्लिक, एक सुरक्षित भविष्य।”*