Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Guna

सैफ क्लिक अभियान 2.0 के तहत मैहर में साइबर जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

By Mohan Sharma
June 29, 2026 3 Min Read
0

। दिनेश यादव मैहर/माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश एवं पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना के नेतृत्व में पूरे मध्य प्रदेश में संचालित “सेफ क्लिक अभियान 2.0” के अंतर्गत आज जिला मैहर में साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से साइबर जन जागरूकता रथ को रवाना किया गया।**माननीय विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी की गरिमामयी उपस्थिति में आज पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह (भा.पु.से.) द्वारा साइबर जन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।* इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधिगण, पुलिस अधिकारी/अधिकारी,मीडिया प्रतिनिधि तथा आमजन उपस्थित रहे।साइबर जन जागरूकता रथ जिले के विभिन्न शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, ऑनलाइन निवेश ठगी, OTP एवं बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया फ्रॉड, फर्जी लिंक, APK फाइल, QR कोड स्कैम तथा अन्य साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में जागरूक करेगा।

अभियान के दौरान लोगों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने तथा साइबर अपराधियों की नई-नई कार्यप्रणालियों से सतर्क रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा।इस अवसर पर माननीय विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी ने उपस्थित नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के लालच, झूठे प्रलोभन अथवा फर्जी कॉल के झांसे में न आएं। यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध कॉल, संदेश या ऑनलाइन ठगी का प्रयास हो, तो घबराएं नहीं बल्कि तत्काल अपने नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करें अथवा साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वयं जागरूक रहने और अपने परिवार एवं परिचितों को भी साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया।पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह (भा.पु.से.) ने भी आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, अपनी व्यक्तिगत अथवा बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साथ ही उपस्थित नागरिकों को विशेष रूप से डिजिटल अरेस्ट जैसी साइबर ठगी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी का शिकार हों या ठगी का प्रयास किया जाए, तो बिना विलंब साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें। त्वरित शिकायत करने से ठगी गई राशि को वापस प्राप्त करने की संभावना बढ़ जाती है।”सेफ क्लिक अभियान 2.0″ के माध्यम से मैहर पुलिस साइबर सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के लिए निरंतर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है। अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक बनाकर सुरक्षित एवं सशक्त डिजिटल समाज का निर्माण करना है।📣 *मैहर पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि स्वयं जागरूक बनें, दूसरों को भी जागरूक करें तथा किसी भी साइबर अपराध की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in पर दें और इस जन-जागरूकता अभियान में सहभागी बनें।*

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

पुलिस को बड़ी सफलता

Next

तकनीक आधारित पुलिसिंग में गुना पुलिस का प्रदेशभर में परचम सीसीटीएनएस के उत्कृष्ट क्रियान्वयन में गुना पुलिस को प्रदेश में मिला द्वितीय स्थान

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER