Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Guna

युवा सनाढ्य ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्ननवीन अध्यक्ष राकेश शर्मा ने संभाला कार्यभार

By Mohan Sharma
June 29, 2026 1 Min Read
0

गुना। युवा सनाढ्य ब्राह्मण समाज की बैठक जिला सनाढ्य सभा के संस्कार भवन, दुर्गा कॉलोनी, गुना में संपन्न हुई।युवा सनाढ्य ब्राह्मण समाज के उपाध्यक्ष सचेंद्र तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में युवा सनाढ्य सभा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा (जानकी मेडिकल) ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला सनाढ्य सभा के अध्यक्ष इंजीनियर एस.के. राजोरिया रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित लखन शास्त्री ने की।अपने संबोधन में इंजीनियर एस.के. राजोरिया ने युवा सनाढ्य सभा के सदस्यों से समाज को संगठित करने तथा समाजहित में युवाओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। वहीं पंडित लखन शास्त्री ने नवनियुक्त अध्यक्ष राकेश शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए युवा ब्राह्मण समाज को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा समाज में एकता बनाए रखने की अपील की।नवीन जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में समाज के वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि युवा सनाढ्य सभा के सभी सदस्य तन, मन और धन से समाज के विकास एवं संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे तथा समाज को एकजुट रखने में अपना पूर्ण योगदान देंगे।बैठक में वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र तिवारी, महासचिव मोहन कुमार शर्मा, विक्रम बोहरे, मनोज पाराशर, हरीश बिरथरे, पंकज शर्मा, नंद किशोर तिवारी, रत्नेश राजोरिया, हेमेंद्र शर्मा आदि युवा सनाढ्य ब्राह्मण समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक में अभ्यास वर्ग, अखंड भारत संकल्प दिवस और बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर चर्चा

Next

विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता विकास वर्ग का हुआ समापन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER