विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की जिला बैठक में अभ्यास वर्ग, अखंड भारत संकल्प दिवस और बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा पर चर्चा

गुना। विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की जिला बैठक नानाखेड़ी स्थित जीके जैन गार्डन में श्रद्धा, अनुशासन एवं संगठनात्मक वातावरण में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं भगवान श्रीराम के पूजन-अर्चन के साथ किया गया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रांत संयोजक अवधेश तिवारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रांत सत्संग प्रमुख सुरेश शर्मा, विभाग मंत्री दिलीप कुशवाहा, जिला अध्यक्ष इमरत सिंह सोलंकी, जिला मंत्री राकेश शर्मा सहित जिला, प्रखंड एवं खंड स्तर के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी अभ्यास वर्ग की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा संगठन को बूथ एवं ग्राम स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति बनाई गई। साथ ही अखंड भारत संकल्प दिवस के आयोजन की रूपरेखा पर विचार-विमर्श कर इसे व्यापक स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया।इसके अलावा बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा को लेकर भी चर्चा हुई। बैठक में लोकेश कुशवाहा को बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई। यात्रा में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया।बैठक के दौरान वक्ताओं ने संगठन के सेवा, सुरक्षा और संस्कार आधारित कार्यों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया। अंत में आगामी सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा संगठन को और अधिक सशक्त करने का संकल्प लिया गया।