Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ता विकास वर्ग का हुआ समापन

By Mohan Sharma
June 29, 2026 2 Min Read
0

रमाकांत मोरे ब्रह्मपुर। विश्व हिंदू परिषद खंडवा विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय कार्यकर्ता विकास वर्ग का समापन श्री कन्हैया कुंज मैरेज गार्डन, खड़कोद में सम्पन्न हुआ।समापन सत्र में मालवा प्रांत सह संयोजक श्री यश जी बच्चानी, विभाग संगठन मंत्री श्री वासुदेव जी पांड्या एवं विभाग मंत्री श्री निलेश जी महाजन मंचासीन रहे। अपने उद्बोधन में श्री यश जी बच्चानी ने कार्यकर्ताओं को भारत के इतिहास, भारत विभाजन तथा देश, धर्म और समाज के समक्ष उपस्थित चुनौतियों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि इतिहास में अनेक बार हिंदू समाज पर अत्याचार हुए, मंदिरों को ध्वस्त किया गया और धर्मांतरण के प्रयास किए गए, किंतु हिंदू समाज कभी झुका नहीं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में भी देश एवं समाज के सामने अनेक चुनौतियाँ हैं, जिनका विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण के साथ सामना कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।उन्होंने कहा कि जब-जब देश, धर्म और समाज की रक्षा का प्रश्न आया है, तब-तब विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अपने व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर अग्रणी भूमिका निभाई है।समापन अवसर पर विभाग, जिला, प्रखंड तथा मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी की बहनों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे । यह जानकारी प्रचार प्रसार प्रमुख दिनेश राठौड ने दी,,

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

युवा सनाढ्य ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्ननवीन अध्यक्ष राकेश शर्मा ने संभाला कार्यभार

Next

अमरनाथ यात्रियों के स्वागत में सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल, महेश पटेल ने पुष्पमालाओं से किया सम्मान, रेनकोट किट भेंट कर दी मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER