शाहपुर में पल्स पोलियो अभियान का सीएमओ ने किया निरीक्षण

शाहपुर, 28 जून 2026। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत नगर परिषद शाहपुर, जिला बुरहानपुर क्षेत्र में संचालित पोलियो बूथों का मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) श्री दिलीप चौहान द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं से अभियान की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। देशभर में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।सीएमओ श्री चौहान ने उपस्थित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि नगर क्षेत्र का कोई भी बच्चा, जिसकी आयु 0 से 5 वर्ष है, पोलियो की खुराक से वंचित न रहे तथा अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने अभिभावकों से भी अपने बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाने की अपील की।इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दिलीप चौहान, श्री हिमांशु पाटील, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं एवं नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे। अभियान के अंतर्गत बूथ दिवस के पश्चात घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को भी पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
