देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी का विश्व प्रसिद्ध रविवार को मन की बात कार्यक्रम 135 वें एपिसोड का लाइव प्रसारण

मन की बात विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा. भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज मानेभारतीय जनसंघ के संस्थापक,प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका स्मरण भी किया गयाबुरहानपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी का विश्व प्रसिद्ध रविवार को मन की बात कार्यक्रम 135 वें एपिसोड का लाइव प्रसारण देश और दुनिया में देखा और सुना गया। बुरहानपुर जिले में यह कार्यक्रम बुथ लेबल तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सुना व देखा तथा इस अवसर पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक,प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उनके जीवन चरित्र एवं आपातकाल की नितियों पर भी चर्चा की गई। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज जी माने द्वारा ब्रह्मपुर में बूथ क्रमांक 84 पर यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 135वें एपिसोड का कार्यकर्ताओं एवं सम्मानित नागरिकों के साथ सामूहिक श्रवण किया। उन्होंने बताया कि मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि जनभागीदारी, राष्ट्रनिर्माण और सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त माध्यम है, जो समाज को प्रेरणा, सेवा,नवाचार और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का संदेश देता है। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न जनहित एवं संगठनात्मक विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई। संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद:- जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने ब्रह्मपुर में मन की बात कार्यक्रम के पश्चात महाबूथ क्रमांक 01 के श्री महाजनापेठ में भारतीय जनसंघ के संस्थापक,प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के राष्ट्रसेवा, त्याग, बलिदान एवं अखंड भारत के संकल्प पर विस्तार से विचार व्यक्त किए गए। उनके प्रेरणादायी जीवन,राष्ट्रहित के प्रति अटूट समर्पण तथा एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे के ऐतिहासिक संकल्प को स्मरण करते हुए उपस्थित कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को जन.जन तक पहुँचाने और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक गौरव के लिए समर्पित था। उनके विचार और आदर्श आज भी प्रत्येक राष्ट्रभक्त के लिए प्रेरणा के अमूल्य स्रोत हैं।इसी प्रकार बूथ क्रमांक 254 इंदिरा कॉलोनी वार्ड क्रमांक 41 में महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात के 135वें संस्करण का कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ सामूहिक श्रवण किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने अंधविश्वास से दूर रहकर वैज्ञानिक सोच अपनाने का संदेश दिया और समाज में जागरूकता व सकारात्मक परिवर्तन के लिए जनभागीदारी का आह्वान किया। उनके प्रेरणादायी विचार विकसित, जागरूक और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए हम सभी को निरंतर प्रेरित करते हैं। वही राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ जनसेवा का हमारा संकल्प निरंतर आगे बढ़ता रहेग