विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष परदेसी के नेतृत्व में बुरहानपुर जिला बुरहानपुर बांटे गए नियुक्ति प्रमाण पत्र

बुरहानपुर:विश्व हिंदू महासंघ, की एक महत्वपूर्ण कार्यकारी बैठक आज बुरहानपुर में संपन्न हुई। यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीष परदेसी के गरिमामयी नेतृत्व में आयोजित की गई, जिसमें संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए बुरहानपुर जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जी द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके दायित्वों के आधिकारिक प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।अनिल महाजन बने जिला अध्यक्ष, यह रहेगी नई टीम:बैठक में सर्वसम्मति से श्री अनिल महाजन को विश्व हिंदू महासंघ का बुरहानपुर जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीष परदेसी जी के मार्गदर्शन में गठित इस नई टीम में अन्य महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां इस प्रकार रहीं:उपाध्यक्ष: श्री संतोष पाटिलमहामंत्री: श्री संतोष सोनीसचिव: श्री गोपाल कालेकरजिला अध्यक्ष (मातृ शक्ति): श्रीमती ममता कोरी दीपमाला महाजन वंदना पवार वैशाली छाया(एवं उनकी टीम)संगठन के भरोसे पर खरा उतरूंगा: अनिल महाजनदायित्व मिलने और प्रदेश अध्यक्ष से प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद जिला अध्यक्ष श्री अनिल महाजन ने कहा:”प्रदेश अध्यक्ष श्री मनीष परदेसी जी ने मुझ पर और मेरी टीम पर जो भरोसा जताया है, हम सब मिलकर उस पर पूरी तरह खरे उतरेंगे। संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाना ही हमारी प्राथमिकता होगी। बुरहानपुर जिले की यह पूरी टीम अब पूरी सक्रियता और निष्ठा के साथ धरातल पर कार्य करेगी।”बैठक के अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नई टीम को बधाई देते हुए संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
