नशा मुक्ति दिवस अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर

खरगोन जिला ब्यूरो चीफ जीतू पटेल लोकेशन सनावद न्यायालय परिसर सनावद में,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडलेश्वर न्यायालय के आदेशानुसार एवं तहसील विधिक सेवा समिति न्यायालय सनावद के निर्देशानुसार नशा मुक्ति अंतर्गत विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया न्यायालय परिसर सनावद में इस अवसर पर न्यायधीश श्री मो असलम दहलवी साहब एवं योगेश चालीसा साहब आकांक्षा गर्ग न्यायाधीश महोदय ने कहा कि आमजन को नशा न करने के संबंध में सलाह दी एवं कहा कि नशे से स्वयं का एवं अपने परिवार का नुकसान होता है एवं इंसान पूरी तरह से बर्बाद हो जाता है नशे से सेवन करने से इंसान अपराधिक प्रवत्ति में लिप्त हो जाता है नशे के कारण इंसान जुर्म भी कर देता है तो नशा नहीं करना चाहिए और स्वयं भी नशे से दूर रहे अपने परिचित लोगो को भी इससे दूर रखे कई बार नशे में इंसान अपनो को एवं लोगो को क्षति पहुंचा देता है जो जुर्म हे नशा नास कारण हे एजीपी गोपाल चौहान साहब ने कहा कि आजकल बच्चे नशे की गिरफ्त में आ रहे तरह तरह के नशे कर रहे है जिससे उनके शरीर को नुकसान हो रहा हे अपितु अपराध के ओर भी बढ़ रहे है बच्चों को समझाए दूसरों को भी प्रेरित करे अपने बच्चों को का ध्यान रखें शिविर में न्यायालय खंड पीठ सदस्य रविन्द्र अम्बिया मौजूद थे