Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग कार्यशाला में मिला प्रशिक्षण,संगठन ऐप पर डिजिटल प्रशिक्षण,ऑनलाइन परीक्षा दी

By Mohan Sharma
June 27, 2026 2 Min Read
0

खरगोन जिला ब्यूरो चीफ जीतू पटेल ,बड़वाह… भारतीय जनता पार्टी बूथ और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए बड़े स्तर पर डिजिटल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी के तहत भाजपा नगर मण्डल की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार शाम को आयोजित की गई।कार्यकर्ताओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के उद्देश्य से एक डिजिटल लर्निंग कार्यशाला का भी आयोजन किया गया, जिसमें सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। इस अवसर पर नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता,पूर्व जिला महामंत्री महीम ठाकुर,भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष अंकित गुप्ता,मन की बात जिला प्रभारी दीपक ठाकुर,वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेन्द्र पंडया,एल्डर मेन संजय जैन , महामंत्री महेंद्र अमई सहित मंडल पदाधिकारी,शक्ति केंद्र के प्रभारी,संयोजक-सह सयोजक,बूथ अध्यक्ष शामिल हुए। बताया गया की बूथ समितियों के कार्यकर्ता और मंडल स्तर के मोर्चा पदाधिकारी इस डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम में शामिल होंगे। नपाध्यक्ष राकेश गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा अभियान के सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक सफलतापूर्वक आयोजित करने का आह्वान किया। नगर मण्डल अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य संगठन को तकनीकी रूप से मजबूत बनाना और कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा एवं योजनाओं की बेहतर जानकारी देना है। बैठक में जानकारी दी गई कि 6 जुलाई तक चलने वाले इस अभियान के तहत विभिन्न संगठनात्मक और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 28 जून को प्रत्येक बूथ पर वृक्षारोपण कार्यक्रम शामिल है। 28 जून को ही कार्यकर्ता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देंगे। इस दौरान महामंत्री रूपसिंह रावत,संजय मुथा,गौतम खंडेलवाल,दीपक पाटीदार,रवि एरन,अभिजित उमड़ेकर,अधिश सोनी,आशीष अग्रवाल,विशाल कुमरावत,अंकित कपूर,यश चौरसिया,निर्मल दांगी,ऐश्वर्य उमड़ेकर,विजय वर्मा,अशोक केवट सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मोजूद थे।ऑनलाइन परीक्षा हुई — डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम के तहत कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा,संगठन का सफर, नेतृत्व और केंद्र की मोदी सरकार की प्रमुख योजनाओं से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया| प्रशिक्षण पूरा होने के बाद संगठन ऐप पर ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई। जिसमे नगर मण्डल अध्यक्ष,पदाधिकारी,शक्ति केंद्र के प्रभारी,संयोजक-सह सयोजक ने परीक्षा दी।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

ग्राम लाबरिया में शनिवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया

Next

नशा मुक्ति दिवस अंतर्गत विधिक जागरूकता शिविर

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER