ग्राम लाबरिया में शनिवार को पल्स पोलियो अभियान के तहत जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया

5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करना था रैली में सीएचओ कुमारी ज्योत्सना पुरोहित, एएनएम श्रीमती सरोज शर्मा, आयुर्वेद विभाग के कर्मचारियों, सामाजिक कार्यकर्ता मीना मारु, समस्त आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। अभियान को सफल बनाने में सरपंच रमेश ओसारी एवं उपसरपंच नारायण भट्ट का भी विशेष सहयोग रहा।यह जागरूकता रैली डॉ. अनिल भवर, सेक्टर सुपरवाइजर रमेश भूरिया, सीताराम ठाकुर तथा सीबीएमओ डॉ. शीला मुजाल्दा के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। रैली के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाकर उन्हें आजीवन पोलियो से सुरक्षित रखें। दिनेश कुमार मारू कि रिपोर्ट सरदारपुर से 9755648261