Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Guna

परीक्षा प्रणाली पर सवाल, छात्रों के बीच पहुंचे जयवर्धन सिंह

By Mohan Sharma
June 27, 2026 2 Min Read
0

गुना । नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में मचे बवाल के बीच कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। अशोकनगर रोड स्थित होटल फलेशु राज में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। उन्होंने सीबीएसई के छात्र-छात्राओं, नीट परीक्षा से प्रभावित विद्यार्थियों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं, कोचिंग संस्थानों और महाविद्यालयीन छात्रों से सीधे चर्चा की।संवाद के दौरान पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कोटा में देश की शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली को लेकर व्यक्त किए गए विचारों व विशेष प्रेजेंटेशन को विद्यार्थियों के साथ साझा किया। उन्होंने वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की कमी, लगातार हो रहे पेपर लीक और विभिन्न सरकारी भर्ती परीक्षाओं में सामने आ रही अनियमितताओं जैसे गंभीर मुद्दों पर छात्रों के साथ विस्तार से मंथन किया। छात्रों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने दो टूक शब्दों में कहा कि देश के युवाओं की कड़ी मेहनत, उनके माता-पिता के त्याग और बच्चों के भविष्य के सपनों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ या अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के अधिकारों की रक्षा और एक पारदर्शी व सुरक्षित परीक्षा प्रणाली की बहाली के लिए सडक़ से लेकर संसद तक पूरी मजबूती से लड़ाई लड़ती रहेगी। छात्रों की आवाज को बुलंद करने वाले इस गरिमामयी कार्यक्रम में बमौरी विधायक इंजीनियर ऋषि अग्रवाल, एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष फलेश सिसौदिया, शिवम रघुवंशी, रितेश रघुवंशी, सचिन, आयुष, आदित्य सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं, प्रतियोगी छात्र और एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

अब रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, बमौरी के युवाओं को यहीं मिलेगा कौशल और अवसर – केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया14.74 करोड़ की लागत से निर्मित आईटीआई भवन एवं 2.39 करोड़ के विद्युत केंद्र का केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किया लोकार्पण

Next

कसरावद जय स्तंभ चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला दहन किया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER